Doctor Verified

गर्म हवा (लू) पहुंचा सकती है आंखों को नुकसान, डॉक्टर से जानें गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

How To Protect Eyes From Heat Waves: गर्मियों में चलने वाली लू आंखों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं, जानें ऐसे में आंखों कैसे स्वस्थ रखें।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्म हवा (लू) पहुंचा सकती है आंखों को नुकसान, डॉक्टर से जानें गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय


How To Protect Eyes From Heat Waves: गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाएं यानी लू, हमारे स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इसके कारण शरीर में डिहाइड्रेट हो जाता है। साथ ही उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसके कारण आंखों में जलन, सूजन, लालिमा दर्द और सूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. संदीप बुट्टन (Dr. Sandeep Buttan, Technical Lead Eye Health Asia, Sightsavers) की मानें, तो ये गर्म हवाएं कुछ मामलों में आंखों की रोशनी कमजोर होने, खोने और इस तरह की कई अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकती हैं। देश में लगभग 12 मिलियन लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें मोतियाबिंद सबसे आम है। इसलिए यह गर्मियों में अपनी आंखों की पर्याप्त देखभाल करना बहुत जरूरी है, खासकर जब आप घर से बाहर निकल रहे हों। इस लेख में हम आपके साथ गर्म हवाओं से सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए कुछ सरल टिप्स शेयर कर रहे हैं।

How To Protect Eyes From Heat Waves

हीट स्ट्रोक या लू से आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय- Tips To Protect Eyes From Heat Waves In Hindi

1. चश्मा लगाएं

गर्म हवाओं को आंखों तक पहुंचने से रोकने और नुकसान से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है, कि आप घर से बाहर निकलते समय चश्मा जरूर लगाएं। यह आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

इसे भी पढें: गर्मियों में 'लू' लगने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानें कारण और बचाव

2. बार-बार आंखें धोएं

कोशिश करें कि आप थोड़े-थोड़े समय बाद अपनी आंखें जरूर धोएं, खासकर जब आप बाहर से घर लौटे हों। ऐसा करने से आंखों को ठंडक  मिलती है। यह आंखों में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इससे गर्म हवा के प्रभाव के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

3. पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। इसलिए सुनिश्चित करें, कि आप दिनभर पानी पीते रहें। इससे आंखों को ड्राईनेस से बचाने में मदद मिलती है। साथ ही गर्म हवाओं का प्रभाव भी कम पड़ता है।

4. बार-बार पलझें झपकाएं

आंखों को सूखेपन से बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है, कि आप बार-बार अपनी पलकें झपकाते रहे हैं। यह आंखों में नमी को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।

5. टोपी पहनें

ऐसा करने से आंखें सीधा धूप के संपर्क में नहीं आती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय टोपी जरूर लगाएं। इसके अलावा, जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो कोशिश करें कि आप सूरज की तरफ न देखें। ऐसा करने से सूरज की हानिकारक किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

6. बर्फ लगाएं

इससे आंखों को ठंडक प्रदान करने में मदद मिलती है। साथ ही आंखों की जलन, लालिमा और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, आप आंखों के ऊपर खीरे के टुकड़े काटकर भी रख सकते हैं। यह भी आंखों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

7. गुलाब जल डालें

यह आंखों की गंदगी साफ करने में मदद करता है। आंखों की थकान दूर करता है और गर्म हवाओं के प्रभाव को कम करता है। इसलिए रात में सोने से पहले आंखों में गुलाब जल जरूर डालें। इसके अलावा, आप बाहर से घर लौटने के बाद भी आंखों को साफ करने के लिए गुलाब जल डाल सकते हैं।

इसे भी पढें: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय, बढ़ेगी रोशनी

8. स्वस्थ आहार लें

आंखों को पोषण प्रदान करने और हाइड्रेट रखने के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। फल-सब्जियां अधिक खाएं। ऐसे फूड्स खाएं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। यह आपको हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद करता हैं। साथ ही आंखों को भी स्वस्थ रखते हैं।

All Image Source: freepik

(With Inputs: Dr. Sandeep Buttan, Technical Lead Eye Health Asia, Sightsavers) 

Read Next

लिवर से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इनके बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version