दौड़ने के बाद एड़ियों में होता है दर्द? बचाव के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें

दौड़ने के बाद आपकी एड़ियों में दर्द होता है तो आप आगे बताए बचाव के उपायों से अपनी समस्या में आराम पा सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दौड़ने के बाद एड़ियों में होता है दर्द? बचाव के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें


Prevent Heel Pain After Running In Hindi : सेहतमंद रहने के लिए लोगों को सुबह दौड़ने और सैर पर जाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही सुबह की फ्रेश एयर में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है, जिससे फेफड़ों की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन कई बार हम शुरुआत में ही ज्यादा देर तक या लंबी दूरी तक दौड़ लगाने लगते हैं। इससे शऱीर में कई तरह की समस्याएं महसूस होने लगती हैं। कुछ लोगों को ऐसे में पैरों में तेज दर्द होता है, जबकि कुछ लोगों को जांघों पर दर्द होने लगता है। इसके अलावा दौड़ते समय एड़ियों में दर्द होना भी एक आम समस्या है, जो अक्सर लोगों को परेशान करती है। दौड़ने के बाद जब एड़ियों में दर्द होता है तो व्यक्ति को चलने में परेशानी होती है। कुछ लोगों को ये परेशानी कई दिनों तक बनी रह सकती है। इस वजह से कुछ लोग दौड़ने से कतराने लगते हैं। आज इस लेख में हम आपको दौड़ने के बाद एड़ियों में दर्द से बचाव के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों से आपकी एड़ी में आराम मिलता है और दर्द भी कम हो जाता है। चलिए आगे जानते हैं इन उपायों के बारे में।

दौड़ने के बाद एड़ियों में दर्द का बचाव कैसे करें? How To Prevent Heel Pain After Running In Hindi

यदि आप दौड़ने के बाद एड़ियों में दर्द का इलाज करवा रहे हैं तो भी आप उसके बचाव उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको समस्या में आराम मिलता है।

दौड़ते समय पैर को सही तरीके से आगे रखें

दौड़ते समय कुछ लोग पैर के तलवों का पिछला हिस्सा जमीन पर पहले रखते हैं। जिसकी वजह से पैर की एड़ियों पर दबाव की वजह से दर्द होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आप दौड़ते समय पंजों का उपयोग अधिक करें।

इसे भी पढ़ें : कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर करते हैं कद्दू के बीच, जानें इसे खाने का तरीका

prevent heel pain

समतल जगह पर दौड़ें

दौड़ते समय समतल जगह पर दौड़ने का प्रयास करें। लोगों को घास, पार्क, व समतल और सॉफ्ट मिट्टी वाली जगह पर दौड़ना चाहिए। कुछ लोग शुरु से ही सख्त जगह पर दौड़ते हैं। जिसकी वजह से भी उनकी एड़ियों में दर्द की शिकायत होती है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

दौड़ने से पहले आपको पैरों की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। करीब से 10 से 15 मिनट की स्ट्रेचिंग के बाद दौड़ने से पैरों में किसी भी तरह  की परेशानी नहीं होती है। साथ ही एड़ियां पर भी दबाव भी पड़ता है।

दौड़ते समय जूतों पर भी दें ध्यान

दौड़ने के लिए आप जिन जूतों को इस्तेमाल करते हैं, वह आपके पैर में फिट बैठने चाहिए। कई बार कुछ लोग ज्यादा बड़े और ज्यादा टाइट जूते पहनकर दौड़ लगाते हैं। इसका असर पैरों पर पड़ता है। जिस वजह से एड़ियों में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : कमजोर हड्डियों को मजबूत कर बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका

वजन को रखें कंट्रोल

दौड़ने के बाद एंड्रियों में दर्द की एक बड़ी वजह मोटापा भी हो सकता है। मोटापे व अधिक वेट होने की वजह से कमर से निचले हिस्से पर प्रेशर बनता है। जिसकी वजह से पैरों की पिंडलियां व एड़ियों में दर्द में होने लगता है। वजन को कंट्रोल करके आप दौड़ने के बाद एड़ियों में दर्द होने की समस्या को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा मोटापा कम होने की वजह से आपको कई अन्य बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

दौड़ने के बाद अगर आपको एड़ियों में दर्द लगातार हो रहा है तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। कई बार अन्य बीमारियों की वजह से भी पैरों की पिड़लियों और एड़ियों में दर्द होने लगता है। इसलिए आप डॉक्टर की सलाह से अपना पूरा इलाज कराएं।

Read Next

सिर्फ मच्छर ही नहीं, आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है मॉस्किटो कॉइल या फास्ट कार्ड, जानें इसके नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version