Doctor Verified

दोपहर की गर्मी में बाहर जाने से ब‍िगड़ सकती है सेहत, जानें उल्टी-चक्कर जैसे लक्षणों से कैसे करें बचाव

Health Problems in Summers: दोपहर की गर्मी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बचाव के ल‍िए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दोपहर की गर्मी में बाहर जाने से ब‍िगड़ सकती है सेहत, जानें उल्टी-चक्कर जैसे लक्षणों से कैसे करें बचाव

Health Problems in Summers: गर्मि‍यों का मौसम शुरू हो चुका है। हालांक‍ि रात में हल्‍की ठंड अब भी है। लेक‍िन दोपहर के समय तेज धूप आपकी सेहत को ब‍िगाड़ सकती है। गर्मि‍यों में दाेपहर के समय बाहर न‍िकलने से स‍िर में दर्द, चक्‍कर, उल्‍टी, मतली, त्‍वचा रोग आद‍ि समस्‍याएं होने लगती हैं। दोपहर की धूप तेज होती है। इसके संपर्क में आने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ सकता है। पानी की कमी के कारण पाचन तंत्र प्रभाव‍ित होता है। गर्मी के द‍िनों में दाेपहर में बाहर जाने से थकान, कमजोरी, बेहोशी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ज्‍यादा गर्मी में कुछ लोगों का बीपी बढ़ जाता है ज‍िसके कारण तेज घबराहट महसूस हो सकती है। अगर ये लक्षण आपको परेशान कर रहे हैं, तो कुछ आसान उपायों को अपने रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं। इन उपायों की मदद से गर्मी का बुरा प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ेगा। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।              

गर्मी के बुरे प्रभावों से शरीर को कैसे बचाएं?  

डाइट में दही और केला शाम‍िल करें 

उल्‍टी और दस्‍त की समस्‍या से बचने के ल‍िए गर्मि‍यों के द‍िनों में अपनी डाइट में दही को शाम‍िल करें। दही में प्रोबायोट‍िक्‍स मौजूद होते हैं। दही में भुना जीरा, काला नमक और सूखा पुदीना पीसकर डालें और खा लें। उल्‍टी और दस्‍त की समस्‍या से बचने के ल‍िए गर्म‍ियों के द‍िनों में केले का सेवन भी कर सकते हैं। केले में फाइबर होता है ज‍िससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

गर्मि‍यों में इन चीजों के सेवन से बचें  

गर्मि‍यों में मसालेदार खाना या ज्‍यादा तेल वाले खाने का सेवन भी नहीं करना चाह‍िए। बासी, ठंडा या फ्र‍िज में रखे खाने का सेवन भी नहीं करना चाह‍िए। हाई प्रोटीन और शुगर युक्‍त चीजों से भी दूरी बरतनी चाह‍िए। इसके अलावा गर्मि‍यों के द‍िनों में चाय, कॉफी का सेवन भी नहीं करना चाह‍िए। ज्‍यादा कैफीन पीने से शरीर में ड‍िहाइड्रेशन के लक्षण नजर आने लगते हैं।

नार‍ियल पानी का सेवन करें

coconut water benefits

गर्म‍ियों में नार‍ियल पानी का सेवन करें। गर्मियों के असर से खुद को बचाने के ल‍िए शरीर को हाइड्रेट रखना चाह‍िए। पानी का सेवन भी करते रहें। नार‍ियल पानी के अलावा नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। उल्‍टी या चक्‍कर आने पर नमक और चीनी के घोल का सेवन भी कर सकते हैं। ये एक तरह का इलेक्‍ट्रोलाइट होता है ज‍िससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- Central Advisory: खांसी को न समझें सामान्‍य लक्षण, तेजी से फैल रहा इंफ्लुएंजा, ब‍िना जांच न खाएं दवा

हरी सब्‍ज‍ियों का सेवन करें 

हरी सब्‍ज‍ियों में कैरोट‍िनॉयड पाया जाता है। इससे शरीर में व‍िटाम‍िन ए बनता है। धूप के बुरे प्रभावों से शरीर को बचाने के ल‍िए हरी सब्‍जि‍यों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा गर्म‍ियों में तरबूज का सेवन भी करना चाह‍िए। तरबूज में लाइकोपीन होता है ज‍िससे गर्म‍ियों में होने वाली बीमार‍ियों से बचाव होता है। ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए भी तरबूज का सेवन क‍िया जाता है। 

गर्मि‍यों में बाहर न‍िकलने से पहले क‍िन बातों का ख्‍याल रखें?

  • स‍िर को ढकने के बाद ही घर से बाहर न‍िकलें।
  • कॉटन के कपड़े पहनें।
  • पानी का सेवन करते रहें।
  • 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर जाने से बचें।
  • बाहर न‍िकल रहे हैं, तो कैप और छाते का इस्‍तेमाल करें।
  • गर्मी में बाहर जाकर ठंडी चीजों का सेवन न करें।

ऊपर बताई ट‍िप्‍स की मदद से गर्मि‍यों में बीमार होने से बच सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।        

Read Next

मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के हो सकते हैं ये 4 प्रकार, हेल्थ एक्सपर्ट साक्षी से जानें इनके लक्षण

Disclaimer