बदलते मौसम में खांसी जुकाम ने किया परेशान? घर पर बनाएं ये कफ सिरप

Homemade Cough Syrup : बदलते मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां होना बहुत ही आम है। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में खांसी जुकाम ने किया परेशान? घर पर बनाएं ये कफ सिरप

बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम जैसी बीमारियां होना आम है। बुखार जैसी बीमारी फिर भी 2 से 3 दिनों में इंसान का पीछा छोड़ देती है, लेकिन खांसी और जुकाम लंबे समय तक रह जाते हैं। सूखी खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों और काढ़े का सेवन करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि दवाएं हर बार 100 प्रतिशत अपना असर दिखाएं  ही। कई बार ज्यादा दवाओं का सेवन करने से एलर्जी जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। यदि आप खांसी और जुकाम से परेशान हैं और कई कोशिशों के बाद आप ठीक नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए घर पर ही कफ सिरप बनाएं। ये कफ सिरप 100 प्रतिशत नैचुरल है, जो आपको जल्दी राहत दिला सकता है।

how to make cough syrup

घर पर कैसे बनाएं कफ सिरप?

घर पर कफ सिरप बनाने के लिए आपको किचन में ही मौजूद कुछ चीजों की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कफ सिरप बनाने के लिए सामग्री और इसे बनाने की विधि।

कफ सिरप बनाने की सामग्री

  • अदरक- 2 बड़े टुकड़े
  • पुदीना- आधा कटोरी
  • शहद- 3 से 4 चम्मच
  • पानी  - 4 से 5 कप

कफ सिरप बनाने की विधि

  • कफ सिरप बनाने के लिए एक पैन में पानी, पुदीना और अदरक कूटकर उबालें।
  • इस मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक कि ये आधा न रह जाए।
  • पकाने के बाद इसे किसी बर्तन में छान लें और ठंडा होने दें।
  • अदरक- पुदीना के मिश्रण को ठंडा करने के बाद इसमें शहद डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • घर पर बनाए गए कफ सिरप को स्टोर करने के लिए एयरटाइट ग्लास जार का इस्तेमाल करें।
  • इस कफ को आप 2 से 3 सप्ताह तक रेफ्रिजरेट में स्टोर कर सकते हैं।
  • इस सिरप को रोजाना दिन में दो बार एक चम्मच पिएं।
  • अगर आप बच्चों को ये कफ सिरप देना चाहते हैं, तो दिन में एक चम्मच ही दें।

क्यों फायदेमंद है ये कफ सिरप

अदरक की तासीर गर्म होती है। ये फेफड़ों में बलगम को ढीला करने और इसे निकालने का काम करता है। वहीं, पुदीना खांसी के दौरान गले में होने वाली जलन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः घर पर बनाएं नैचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू से मिलेगा छुटकारा

how to make onion and garlic cough syrup

प्याज और लहसुन से बना कफ सिरप

सामग्री

  • प्याज - आधा कप कटा हुआ
  • लहसुन- 2 चम्मच घिसा हुआ
  • शहद - 1 कप
  • ऑलिव ऑयल - 1 कप
  • नींबू का रस - 2 चम्मच

प्याज और लहसुन से बना कफ सिरप बनाने की विधि

  • इसके लिए एक कांच के बर्तन में 1 कप शहद, लहसुन और प्याज को बंद करके 8 घंटों के लिए रख दें।
  • 8 घंटे के बाद इस मिश्रण में नींबू का रस और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • आप इसे कांच के एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
  • प्याज और लहसुन से बने इसे कफ सिरप को 5 से 6 सप्ताह के लिए स्टोर किया जा सकता है।
  • खांसी, जुकाम और गले के दर्द से राहत पाने के लिए दिन में एक बार इसका सेवन करें।

 

अगर आपको खांसी, जुकाम और गले की परेशानियों से कफ सिरप का इस्तेमाल करने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको शरीर, मौसम और वातावरण के हिसाब से बीमारियों से राहत पाने के उपाय बताएगा।

Read Next

ठुड्डी का कालापन दूर करने के 5 घरेलू उपाय

Disclaimer