
ध्यान करना खुद ही एक इलाज है, जो मन, शरीर और आत्मा के लिए कई फायदे प्रदान करता है। अगर आप अपने मन को तरोताजा रखने के साथ ही अपने आपको तनावमुक्त रखना चाहते हैं तो ध्यान लगाने से ज्यादा फायदेमंद और कुछ नहीं हो सकता है।
अक्सर लोगों को ध्यान लगाने के लिए सबसे बेहतर जगह घर ही लगती है। लेकिन घर पर मेडिटेशन करने के लिए हमे कई चीजों का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। कई लोगों को ध्यान लगाना तो आता है लेकिन मेडिटेशन करते हुए किन बातों ख्याल रखना है ये बहुत कम लोग जानते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि घर पर मेडिटेशन करते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।
अगर आप ध्यान (Meditation) लगाने के लिए नए हैं और आप घर पर ही अपने आप ये अभ्यास करता चाहते हैं तो आपको ध्यान लगाने का सही तरीका जानना भी बहुत जरूरी है।
सही जगह तलाशें
आप चाहें घर पर ही ध्यान लगाने चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक बेहतर जगह तलाश करने की जरूरत है जहां आपको मेडिटेशन करने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। कई लोगों की आदत होती है कि वो बिस्तर पर बैठ कर ही ध्यान लगाते हैं जो कि गलत है। आपको हमेशा जमीन पर बैठकर ही ध्यान लगाना चाहिए। आपकी जगह ऐसी होनी चाहिए जहां आपको कोई परेशान ना करें या आपको ध्यान लगाते हुए बीच में ना रोके। इसके अलावा आपकी जगह पर ताजी हवा जरूर आनी चाहिए और जहां आपको प्राकृति की शांति का भी अनुभव हो सके।
समय निर्धारित करें
ध्यान लगाने के लिए आपको रोजाना एक समय निर्धारित करना जरूरी है। आपको एक निर्धारित समय के साथ ध्यान लगाते समय इस चीज का खास ख्याल रखना होगा कि आप जल्दबाजी में मेडिटेशन ना करें। कई लोग दफ्तर जाने से पहले मेडिटेशन करने की वजह से काफी जल्दीबाजी में रहते हैं जिसकी वजह से वो सही तरीके से मेडिटेशन नहीं कर पाते।
इसे भी पढ़ें: मेडिटेशन के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
मेडिटेशन के लिए सही चीजें
सीडी, डीवीडी जैसी जो आपको ध्यान लगाने में आपकी पूरी मदद करेंगी, इन सबका आपके साथ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर आप अपने आप ही ध्यान लगाने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप सही तरीके से ही कर रहे हैं।
सांस पर रखें काबू
इन सभी के साथ जरूरी है कि आपको अब ध्यान लगाने के लिए क्या करना होगा। ध्यान लगाते हुए आपको अपनी सांसों पर काबू रखना बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें कि सांस लेने और छोड़ने का ध्यान लगाने में बहुत ही अहम किरदार है। अगर आपको सही तरीके से ध्यान लगाना है तो इसके लिए आपको आराम से गहरी और लंबी सांस लेकर छोड़ी जाती है। इसके साथ ही आपको सांस लेते और छोड़ते हुए आपको सांस की गति को काफी धीरे रखना होता है।
इसे भी पढ़ें: मेडिटेशन के पांच विभिन्न प्रकार
मानसिक स्थिति को संतुलित रखना जरूरी
ध्यान लगाने के लिए आपकी मानसिक स्थिति सही होना काफी जरूरी होता है। मानसिक स्थिति ठीक होने का मतलब है कि आपका मन बिलकुल शांत होना चाहिए। अगर आपका मन शांत नहीं रहता या फिर आप तनाव में हैं तो इससे आपके ध्यान लगाने का कोई मतलब नहीं रहेगा। इसलिए आप जब भी ध्यान लगाने के लिए बैठें तो आपको अपने मन को शांत रखने के साथ ही दिमाग से सभी चीजों को दूर रखना होता है।
Read More Article On Mind and Body In Hindi