100 ग्राम मोरिंगा पाउडर में कितना प्रोटीन होता है? जानें रोज इसका सेवन करने के फायदे

Moringa Powder Ke Fayde: प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए मोरिंगा पाउडर एक अच्छा विकल्प है, जानें इसके 100 ग्राम में कितना प्रोटीन होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
100 ग्राम मोरिंगा पाउडर में कितना प्रोटीन होता है? जानें रोज इसका सेवन करने के फायदे


Moringa Powder Ke Fayde: अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना प्रोटीन का पर्याप्त सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन एक बहुत जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो शरीर के कई कार्यों के संचालन में बहुत अहम भूमिका निभाता है। सेहतमंद रहने के लिए हमें रोज शरीर के कुल वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम 0.8 से 2.2 ग्राम तक प्रोटीन लेने की जरूरत होती है। हालांकि, प्रोटीन की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आप शारीरिक रूप से कितना एक्टिव हैं। एक सामान्य व्यक्ति और एक एथलीट की प्रोटीन की जरूरत अलग-अलग होती है। लेकिन अक्सर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे अपनी दैनिक प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसके लिए क्या खाएं और क्या नहीं, वे इसको लेकर काफी परेशान रहते हैं। वहीं कुछ लोग तो पर्याप्त प्रोटीन के लिए सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनका सेवन सिर्फ एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए, क्योंकि ये कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप नियमित मोरिंगा पाउडर का सेवन करें, तो इससे आपको अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में काफी मदद मिल सकती है? सिर्फ इतना ही नहीं, यह प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। एक फिटनेस कोच होने के नाते मैं अपने क्लाइंट्स को मोरिंगा पाउडर डाइट में शामिल करने की सलाह जरूर देता हूं। लेकिन लोगों के मन में मोरिंगा पाउडर के सेवन को लेकर तरह-तरह के सवाल आते हैं, जिनमें सबसे आम है 100 ग्राम मोरिंगा में कितना प्रोटीन होता है? और मोरिंगा पाउडर खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं? इस लेख में जानें इनका जवाब...

protein in 100 grams moringa powder health benefits in hindi moringa powder ke fayde

100 ग्राम मोरिंगा में कितना प्रोटीन होता है- Moringa Protein Content Per 100g In Hindi

मोरिंगा या सहजन के पाउडर को इसकी पत्तियों को सुखाकर बनाया जाता है। सहजन की पत्तियों में प्रोटीन के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर के साथ ही विटामिन बी1, बीै2, बी3, सी, और ई सभी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। 100 ग्राम मोरिंगा या सहजन में प्रोटीन की बात करें, तो साइंस डायरेक्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, "मोरिंगा या सहजन की ताजा पत्तियों में 6.7 ग्राम और सूखी पत्तियों में 29.4 ग्राम प्रोटीन होता है। मोरिंगा की पत्तियों के पाउडर की बात करें, तो इसमें 27 ग्राम तक प्रोटीन होता है।" वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, "मोरिंगा पाउडर के प्रति 100 ग्राम में 25 प्रतिशत से अधिक प्रोटीन होता है। इससे यह तो साफ है कि मोरिंगा पाउडर प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।"

इसे भी पढ़ें: सहजन की पत्तियां खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

मोरिंगा पाउडर के फायदे- Moringa Powder Benefits In Hindi

1. मांसपेशियां बनाए मजबूत: प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके निर्माण में मदद करता है।

2.  हड्डियां मजबूत बनाए: प्रोटीन और कैल्शियम दोनों ही हड्डियों की मजबूती और बेहतर विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं, जो मोरिंगा पाउडर में भरपूर होते हैं।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है: जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए यह बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

4. दिल को स्वस्थ रखता है: यह रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद करता है, जिससे यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें: फ्लैट टमी के लिए रोज इस तरह बनाकर पिएं मोरिंगा टी, जानें रेसिपी और सेवन का सही तरीका

5. इम्यूनिटी बढ़ाए: अगर आप बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य वायरल संक्रमणों की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं, तो मोरिंगा पाउडर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा और आपको इन समस्याओं से बचाएगा।

6. वजन घटाने में करे मदद: वजन घटाने के लिए भी अगर आप अपनी डाइट में मोरिंगा पाउडर शामिल करते हैं, तो इससे आपको तेजी से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या मोरिंगा (सहजन) के पत्ते सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं? खाने से पहले जरूर जानें

मोरिंगा पाउडर के सेवन से जुड़े कुछ आम सवाल और उनके जवाब

1. मोरिंगा कितने रोगों का इलाज कर सकता है?

आयुर्वेद में मोरिंगा पाउडर को कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। बालों के झड़ना रोकने, खून की कमी दूर करने, जोड़ों का दर्द या अर्थराइटिस, थायराइड, कमजोर इम्यूनिटी, अस्थमा, डायबिटीज और मोटापा आदि के उपचार में मदद कर सकता है।

2. क्या मोरिंगा पाउडर सच में काम करता है?

मोरिंगा पाउडर को सहजन की पत्तियों को सुखाकर, उसके बाद पीसकर तैयार किया जाता है। यह प्राकृतिक होता है और शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

3. मोरिंगा की तासीर क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार मोरिंगा की तासीर गर्म होती है।

इसे भी पढ़ें: किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद होता है मोरिंगा पाउडर, डाइट में जरूर करें शामिल

4. मोरिंगा पाउडर कब खाना चाहिए?

आप मोरिंगा पाउडर का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर इसे ले सकते हैं। सब्जियों व रोटी बनाने के लिए आटे में भी शामिल कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

 

Read Next

चना और लहसुन का साथ में सेवन होता है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer