हम सब जानते है कि मोटापा या वजन कम करने का सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका एक्सरसाइज करना है। यह जानते हुए भी लोग अपने वजन को कम नहीं कर पाते है क्योंकि उनके पास जिम जाने के लिए समय नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के रोजाना करने वाले कामों से भी आपके शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी।
अगर आप भी मोटापे और भारी वजन से परेशान है और आपके पास जिम जाने का समय नहीं तो आप अपने घर के काम करके ही अपना वजन कम कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं।
घर में रोजाना काम करना भी एक जॉब की तरह ही है। घर पर रोजाना तीनों समय का खाना बनाना, कपड़े धोना, बर्तन घोना और सफाई करना काफी मुश्किल का काम होता है। लेकिन रोजाना घर के इन कामों से वजन भी कम होने में आपको मदद मिलती है। बल्कि ऐसे रोजाना घर का काम करना भी एक तरीके से आपकी एक एक्सरसाइज ही है। इससे आपका वजन भी कम होता है साथ ही आपको स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है, और इसके लिए आपको जिम भी नहीं जाना पड़ता।
रोजाना के घर के कामों से आपके शरीर की काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती है जिससे आप फिट रहते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप घर पर रोजाना का काम करते हुए अपना वजन भी कम कर सकते हैं और अपने आपको फिट रख सकते हैं।
एक दिन में कितनी कैलोरी चाहिए होती है?
कैलोरी को बर्न करने से पहले आपको इस बात का भी पता होना चाहिए कि एक दिन में आपके शरीर को कितनी कैलोरी की जरूरत होती है। इसका अंदाजा आप हैरिस-बेनेडिक्ट फॉर्मूला(Harris-Benedict formula) से लगा सकते हैं जो आपके बीएमआर(BMR) को अलग करता है और आपके शरीर को रोजाना कितनी कैलोरी चाहिए होती है वो बताता है।
टॉप स्टोरीज़
एक दिन में घर की सफाई से कितनी कैलोरी बर्न होती है?
सफाई करने में शरीर की कई हद तक मेहनत होती है जिसकी वजह से आपके शरीर की कैलोरी बर्न होती है। सफाई करने के लिए आपके घर की जगह कितनी है इस पर निर्भर करती है। एक औसतन तौर पर देखा जाए तो एक फ्लोर की 10 मिनट तक सफाइ करने पर 37 कैलोरी बर्न होती है।
रगड़ कर सफाई करने पर कितनी कैलोरी बर्न होती है?
एक फ्लोर को रगड़ कर साफ करने में काफी ज्यादा शरीर की मेहनत लगती है जो एक तरीके की फिजिकल एक्टिविटी ही होती है। अगर आप एक फ्लोग को रगड़ कर 10 मिनट तक साफ कर रहे हैं तो इससे आपके शरीर से 63 कैलोरी बर्न होती है।
इसे भी पढ़ें: जीएम डाइट फॉलो करें, हफ्ते में 3 से 5 किलो तक वजन कम करें
घास काटने से भी कैलोरी पर होता है असर
अगर आप 30 मिनट तक घास को काटने का काम कर रहे हैं तो इससे आपके शरीर में करीब 162 कैलोरी बर्न होती है।
इसके अलावा अगर आप खिड़कियां साफ कर रहे हैं या फिर अपनी गाड़ी को धो रहे हैं तो उसमें करीब आधा घंटा लगता है जिसमें आपके बॉडी से करीब 153 कैलोरी बर्न होती है।
बर्तन धोना से भी होती है कैलोरी बर्न
करीब 30 मिनट तक सिंक में बर्तन धोने से अधिक तो नहीं, लेकिन 60 से 120 कैलोरी तक कम हो ही जाती है। तो जिस दिन आपको बर्तन खुद धोने पड़ें, इसे काम समझकर करने के बजाय एक्सरसाइज समझकर निपटा दें।
इसे भी पढ़ें: फिट रहने के लिए स्क्वैट्स है बेस्ट एक्सरसाइज, जानें इसे करने का सही तरीका
बाथरूम की सफाई भी है फायदेमंद
सुनने में अटपटा लगेगा लेकिन आप अगर अपने बाथरूम के टाइल्स से लेकर फर्श तक घिस-घिसकर सफाई करते हैं तो इस दौरान आप एक घंटे में 260 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
बिस्तर लगाते वक्त
सोने से पहले और सुबह उठकर बिस्तर साफ करने के दौरान आप रोज 70 कैलोरी बर्न करते हैं। कैलोरी घटाने के लिए भला इससे आसान वर्कआउट क्या होगा।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi