How Cancer Spreads: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। मेरे दादाजी को ब्लड कैंसर था। इस वजह से मैं कैंसर की बीमारी और उसके ट्रीटमेंट को काफी करीब से देख चुकी हूं। साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन आज तक हम कैंसर का पूर्ण इलाज खोज नहीं पाएं हैं। इसका कारण हैं कैंसर का बदलना रूप। जिस बीमारी के लक्षण, बढ़ने का तरीका और स्वभाव एक जैसा होता है उसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन कैंसर के साथ ऐसा नहीं है। कैंसर का हर केस दूसरे से बहुत अलग होता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी सदियों से अपना कहर इंसानों पर बरपा रहा है। आज भी कैंसर के कारण विश्व भर में सबसे ज्यादा मौत होती है। भारत में 9 व्यक्तियों में से 1, यूएसए में तीन में से दो और यूके में दो में से एक व्यक्ति को कभी न कभी कैंसर होता है। कैंसर को बेहतर ढंग से समझने के लिए हम आपके साथ डॉ नितिन श्रीवास्तव की ओर से शेयर की गई जानकारी और वीडियो को ओनलीमायहेल्थ के माध्यम से साझा कर रहे हैं। इस वीडियो में डॉ नितिन ने विस्तार से बताया है कि किस तरह कैंसर शरीर में फैलता है।
View this post on Instagram
शरीर में कैंसर की कोशिकाएं कैसे फैलती हैं?- How Cancer Spreads Inside Human Body
कैंसर को समझने के लिए हमें शरीर का फंक्शन समझने की जरूरत है। हमारा शरीर कई अंगों से मिलकर बना है। इन अंगों का काम अलग-अलग होता है। शरीर के अंग को काम करने के लिए सेल्स को जिम्मेदार माना जाता है। यह अंग छोटे लिविंग यूनिट से बनते हैं जिसे सेल्स कहते हैं। ये सेल्स ग्रो करते हैं, पुराने होते हैं और डैमेज होकर खत्म हो जाते हैं। इसके बाद यह पुराने सेल्स, नए सेल्स से रिप्लेस हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों में पुराने सेल्स खत्म नहीं होते बल्कि आसामान्य संख्या में बढ़ने लगते हैं। इस दौरान नए सेल्स भी बनते हैं। लेकिन इस तरह असामान्य सेल्स के बढ़ने से सेल्स ज्यादा जगह बनाने लगते हैं। अंत में यह लंप या गांठ का फॉर्म ले लेते हैं। यह गांठ कभी-कभी आंखों से नजर आती है लेकिन कुछ मामलों में यह जांच में ही नजर आती है। मेडिकल भाषा में इस गांठ को ट्यूमर कहते हैं। ट्यूमर के दो प्रकार हैं- पहला है बिनाइन ट्यूमर (Benign Tumor) और दूसरा है मैलिग्नेंट ट्यूमर (Malignant Tumor)। बिनाइन ट्यूमर शरीर के लिए खतरनाक नहीं होता और इसकी ग्रोथ तेज नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ है मैलिग्नेंट ट्यूमर या कैंसर। यह जानलेवा होता है और तेजी से शरीर के बाकि अंगों में बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें- World Cancer Day 2022: क्या है कैंसर? वीडियो देखें और जानें इस बीमारी के बारे में सब कुछ
स्टेज 4 में भी कैंसर का इलाज अब संभव है- Stage 4 Cancer Treatment
जब ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, तो शरीर के सेल्स कई अंगों में फैल जाता है। ट्यूमर वाले सेल्स से सीड्स अलग हो जाते हैं और वह ब्लड में भी जा सकते हैं। इस वजह से ब्लड कैंसर होता है। एक अंग से दूसरे में फैलने वाले कैंसर को मेटास्टेटिक (Metastatic) कहते हैं। इसका मतलब यह होता है कि कैंसर एडवांस हो चुका है या इसे स्टेज 4 कैंसर भी कहा जाता है। इस स्टेज पर सर्जरी नहीं की जा सकती। लेकिन कुछ तरह के कैंसर में इलाज संभव होता है। उदाहरण के लिए- कीमोथेरेपी, स्टेम सेल थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और रेडियोथेरेपी। तो जो लोग यह समझते हैं कि स्टेज 4 कैंसर में इलाज संभव नहीं होता, तो यह उनका भ्रम है। अब स्टेज 4 कैंसर में भी इलाज संभव है लेकिन यह बात कुछ ही कैंसर के प्रकार पर लागू होती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version