उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर आने वाले दाग-धब्बों यानी 'एज स्पॉट्स' को कैसे छुपाएं?

उम्र के साथ चेहरे पर दाग-धब्बे उभरने से आप ज्यादा बूढ़े नजर आते हैं। इन दाग-धब्बों को एज स्पॉट्स कहा जाता है। घर पर प्राकृतिक चीजों से फेस मास्क बनाकर आप इन दाग-धब्बों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। सप्ताह में 2 बार के प्रयोग से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर आने वाले दाग-धब्बों यानी 'एज स्पॉट्स' को कैसे छुपाएं?


उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर कई तरह के दाग-धब्बे उभरने लगते हैं, जिन्हें 'एज स्पॉट्स' कहते हैं। आमतौर पर ये दाग-धब्बे चेहरे, हाथों और गर्दन पर उभरते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये 'एज स्पॉट्स' बढ़ती उम्र के कारण होते हैं। मगर इन दाग-धब्बों का कारण सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें हैं। यही कारण है कि जो लोग धूप में ज्यादा रहते हैं, उनमें ये 'एज स्पॉट्स' उम्र से पहले ही दिखने लगते हैं। आमतौर पर ऐसे दाग गोरे लोगों की त्वचा पर ज्यादा नजर आते हैं। इनकी वजह से आपकी त्वचा की खूबसूरती खराब होती है। इन 'एज स्पॉट्स' को हटाने के लिए आप घर पर ही स्पेशल फेस मास्क बना सकते हैं।

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच ओटमील
  • 1 चम्मच योगर्ट
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच हल्दी

कैसे बनाएंगे ये फेस मास्क

  • 'एज स्पॉट्स' को कम करने के लिए फेस मास्क बनाना आसान है।
  • ओटमील को ब्लेंडर में अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब एक कटोरी में 1 चम्मच योगर्ट लें और 1 चम्मच ओटमील का पाउडर डालें।
  • इसमें नींबू का रस और हल्दी पाउडर मिला दें।
  • इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें:- 30+ उम्र में भी दिखना है जवान और खूबसूरत, तो जरूर अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स

कैसे इस्तेमाल करें ये फेस मास्क

  • इस फेसमास्क के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चेहरे को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे के उस हिस्से में लगाएं, जहां आपको 'एज स्पॉट्स' नजर आ रहे हैं।
  • हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में पेस्ट को दाग-धब्बों पर 5 मिनट के लिए स्क्रब करें।
  • पेस्ट को 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।
  • इसके बाद त्वचा पर अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- खरबूजे से पाएं चमकदार और खूबसूरत त्वचा, घर पर बनाएं ये 3 फेस पैक

फेस मास्क के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानियां

इस फेस मास्क में सभी प्राकृतिक चीजों का प्रयोग किया गया है इसलिए इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। मगर फिर भी आपकी त्वचा के अनुसार इसके इस्तेमाल में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • फेस मास्क बनाने में हल्दी का प्रयोग बहुत ज्यादा न करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा पर पीलापन आ जाएगा।
  • अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप नींबू के रस की जगह शहद का प्रयोग करें। नींबू का रस आपकी त्वचा को और ज्यादा ड्राई बना सकता है।
  • आप चाहें तो थोड़ी ज्यादा मात्रा में इस फेस मास्क को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। एक बार बनाने के बाद इसे 15 दिन तक इस्तेमाल करें।

Read More Articles On Skin Care in Hindi

Read Next

खूबसूरत त्वचा के लिए अपने ग्रूमिंग रूटीन में इन 9 तरीकों से शामिल करें एक्टिवेटेड चारकोल

Disclaimer