सूजी हुई आंखों को ठीक कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, काले घेरे भी होंगे दूर

home remedy to reduce swollen: लंबे समय तक स्क्रिन पर काम करने के कारण लोगों की आंखें सूज जाती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूजी हुई आंखों को ठीक कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, काले घेरे भी होंगे दूर


Home remedy to reduce swollen eyes: घंटों तक स्क्रीन पर काम करना, नींद की कमी, काम का प्रेशर और थकान आज हर इंसान के जीवन का हिस्सा बन चुका है। अत्यधिक थकान की वजह से आंखों का सूजना बहुत ही आम माना जाता है। आमतौर पर जब लोग सुबह सोकर उठते हैं तब उन्हें आंखों के आसपास ज्यादा सूजन महसूस होती है। कई बार ज्यादा रगड़ने की वजह से भी आंखों में सूजन आ सकती है। कंप्यूटर पर काम करने के दौरान आंखों को रगड़ने से भी आपको आंखों में सूजन (suji hui aankhon ka ilaaj) की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। 

सूजी हुई आंखों से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, कुछ केमिकल्स वाले ब्यूटी प्रोडक्ट लगाते हैं। लेकिन हर बार सूजी हुई आंखों के लिए ये नुस्खे काम नहीं करते हैं। अगर आप भी सूजी हुई आंखों की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास घरेलू नुस्खों के बारे में। इन घरेलू नुस्खों को फॉलो करके आप सूजी हुई आंखों से कुछ ही देर में छुटकारा पा सकते हैं। 

Home remedy to reduce swollen eyes

सूजी हुई आंखों को ठीक करने के घरेलू उपाय - Home remedy to reduce swollen eyes

खीरा - Cucumber for Swollen Eyes

खीरा हर मौसम में आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि खीरा सूजी हुई आंखों को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके लिए फ्रिज में कम से कम से कम 2 घंटे के लिए खीरा ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद खीरे को स्लाइस में काटे और आंखों के ऊपर रखें। 10 से 15 मिनट तक आंखों के ऊपर खीरे की स्लाइस रखने से सूजन और काले घेरे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आंखों पर खीरा लगाने से पफीनेस की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ेंः कच्ची सब्जियां खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कौन सी सब्जी खाना है सुरक्षित

गुलाब जल

सूजी हुई आंखों को ठीक करने के लिए 2 चम्मच गुलाब जल में रूई की 2 से 3 बॉल को भिगो लें। फिर इसे आंखों के ऊपर रखकर आराम करें। गुलाब जल में मौजूद पोषक तत्व आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले आंखों पर गुलाब जल में भिगोई हुई रुई रखने से डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाने में मदद मिल सकती है।

टी बैग्स

ग्रीन टी या हर्बल टी बैग्स का इस्तेमाल करने के बाद अक्सर लोग उसे फेंक देते हैं। लेकिन पुराने टी बैग्स का इस्तेमाल सूजी हुई आंखों को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। टी बैग्स में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की आसपास की स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए पुराने टी बैग्स को फ्रीज में रख दें। रात को सोने से पहले फ्रिज से टी बैग्स निकालें और आंखों पर रखें। टी बैग्स लगाने से आपको कुछ ही दिनों में सूजी आंखों से राहत मिल सकती है।

कच्चा दूध

सूजी हुई आंखों को ठीक करने के लिए कच्चा दूध बेस्ट माना जाता है। 1 से 2 चम्मच कच्चा दूध एक कटोरी में निकाल लें और उसमें रूई के 2 से 3 टुकड़े डालें। जब रूई दूध को सोंख ले तो इसे आंखों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। कच्चे दूध के इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में सूजी हुई आंखों से छुटकारा मिल सकता है।

 

Read Next

क्या फूलगोभी खाने से गैस बनती है?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version