चेहरे के ब्लाइंड पिंपल्स से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies for Blind Pimples: प्रदूषण और खानपान की वजह से ब्लाइंड पिंपल्स हो सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे के ब्लाइंड पिंपल्स से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय


Skin Care Tips: चेहरे को हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग बनाए रखना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग और भी कई तरह की चीजें होती हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करती हैं। हालांकि हमारे खानपान, वातावरण में होने वाले बदलाव, प्रदूषण का स्किन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। कई बार प्रदूषण, हवा में मौजूद धूल और सूरज की किरणों की वजह से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। पिंपल्स फिर भी जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन चेहरे की स्किन के अंदर होने वाले ब्लाइंड पिंपल्स को खत्म करना नामुमकिन होता है। ब्लाइंड पिंपल्स चेहरे के सबसे निचली सतह पर होते हैं और अक्सर गांठ की तरह महसूस होते हैं। 

ब्लाइंड पिंपल्स (What is Blind Pimple) अगर बढ़ जाएं तो ये कई तरह की स्किन प्रॉब्लम का कारण बन सकती है। कई बार लोग ब्लाइंड पिंपल्स को ठीक करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन ब्यूटी ट्रीटमेंट हर स्किन टाइप के लिए काम नहीं करते हैं। अगर आप ब्लाइंड पिंपल्स से परेशान हैं तो आज हम आपको इस लेख में कुछ खास घरेलू नुस्खों (Blind Pimple Theek karne ke Gharelu Upaye) के बारे में बताने जा रहे हैं। इन घरेलू नुस्खों को फॉलो करके आप ब्लाइंड पिंपल्स से कम वक्त में ही छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies for Blind Pimple

ब्लाइंड पिंपल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Blind Pimple 

1. टी ट्री ऑयल

स्किन की सभी प्रॉब्लम से राहत दिलाने में टी ट्री ऑयल सबसे कारगार होता है। टी ट्री ऑयल के पोषक तत्व त्वचा में छिपे हुए ब्लाइंड पिंपल्स को जड़ से खत्म करने का काम करते हैं। ब्लाइंड पिंपल्स का छुटकारा पाने के लिए आप चेहरे पर 2 से 3 बार टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं। आप चाहें तो अपने मॉइश्चराइजर में टी ट्री ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में हाथ-पैरों को ड्राइनेस से बचाएंगे ये घरेलू उपाय

2. शहद लगाएं

शहद हर भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है और ये त्वचा संबंधी सभी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। ब्लाइंड पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप शहद को सीधे ही चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फेस पैक में भी शहद को मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। शहद के पोषक तत्व स्किन को डीप मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं और इसमें मौजूद एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो स्किन पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। 

3. नींबू का करें इस्तेमाल

ब्लाइंड पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण नींबू ब्लाइंड पिंपल्स को उभरने से रोकता है और उसे सतह के अंदर ही खत्म कर देता है। ब्लाइंड पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप नींबू के रस को  अपने फेस पैक में मिलाकर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Christmas 2022: क्रिसमस पर बनाएं ज्वार से बना ये हेल्दी केक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

4. गर्म सेंक या भाप लें

ब्लाइंड पिंपल्स जल्द से जल्द खत्म करने के लिए आप गर्म सेंक या भाप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक सूती कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप भाप भी ले सकते हैं। चेहरे पर भाप लेने से स्किन की गंदगी को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लाइंड पिंपल्स की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है।

ब्लाइंड पिंपल्स की समस्या वक्त के साथ ज्यादा बढ़ सकती है और चेहरे पर मोटे-मोटे पर पिंपल्स का कारण बन सकती हैं। ब्लाइंड पिंपल्स की प्रॉब्लम से राहत पाने में अगर घरेलू नुस्खे कुछ दिन में काम नहीं करते हैं तो आपको स्किन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

सर्दियों में हाथ-पैरों को ड्राइनेस से बचाएंगे ये घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version