गुच्छों में बाल झड़ने (एलोपेसिया एरीटा) की समस्या के लिए घरेलू उपाय

Alopecia areata Remedy:  एलोपेसिया एरीटा यानि बाल झड़ने की परेशानी को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपचार अपना सकते हैं। आइए जानते हैं असरदार उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
गुच्छों में बाल झड़ने (एलोपेसिया एरीटा) की समस्या के लिए घरेलू उपाय

Alopecia areata Remedy: अत्यधिक मात्रा में बाल झड़ने की समस्या को एलोपेसिया एरीटा कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पूरे दिन में 100 से अधिक बाल झड़ते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो सकता है। इस परेशानी से ग्रसित पुरुषों के बाल सामने से या फिर किनारे से झड़ते हैं। वहीं, महिलाओं के बार सिर के बीच वाले हिस्से से झड़ते हैं। एलोपेसिया एरीटा से ग्रसित पुरुष पूरी तरह से गंजे हो सकते हैं। इस परेशानी को कम करने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खों का सहारा लिया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको बाल झड़ने के घरेलू उपायों ( Hair Fall Remedies ) के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं एलोपेसिया एरीटा के घरेलू उपचार क्या हैं? 

एलोपेसिया एरीटा के घरेलू उपचार - Home Remedies for Alopecia

एलोपेसिया एरीटा से ग्रसित व्यक्ति कुछ असरदार घरेलू उपायों से बाल झड़ने की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में- 

1. प्याज का रस एलोपेसिया एरीटा की परेशानी करे कम

प्याज के रस से बाल झड़ने की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद जिंक स्पैक्ल में प्राकृतिक रूप से तेल को उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो डैंड्रफ की परेशानी कम कर सकता है। साथ ही इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो झड़ते बालों की परेशानी कम कर सकता है।  

इसे भी पढ़ें - क्या डायबिटीज के कारण भी बाल झड़ते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

बालों में प्याज के रस को लगाने के लिए 2 प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पीस लें। अब इसे सूती कपड़े की मदद से रस निकाल लें। इसके बाद रुई की मदद से इस रस को अपने स्कैल्प पर लगाएं। इससे झड़ते बालों की परेशानी को कम की जा सकती है। सप्ताह में दो बार प्याज के रस को बालों में लगाने से झड़ते बाल की समस्या कम होगी। 

2. शहद से झड़ते बालों की परेशानी करें कम 

झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में मौजूद विटामिन्स और मिरल्स झड़ते बालों को कम कर सकता है। इसके साथ ही शहद एंटी-माइक्रोबिलयल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो बालों को गिरने से रोक सकता है।  

बालों पर शहद का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद में 2 से 3 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। अब इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे झड़ते बालों की समस्या कम की जा सकती है।  

3. नारियल का तेल बालों को गिरने से रोके

नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह आपके बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है। बालों पर नारियल तेल लगाने के लिए इसे हल्का सा गर्म करें। इसके बाद इसे अपनी उंगलियों की मदद से जड़ों से लेकर बालों की पूरी लैंथ पर लगाएं। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे झड़ते और बेजान बालों की परेशानी कम की जा सकती है।  

4. एलोवेरा एलोपेसिया एरीटा से दिलाए छुटकारा

बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा काफी प्रभावी हो सकता है। यह आपके स्कैल्प को नमी प्रदान करता है। साथ ही बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। बालों में एलोवेरा लागने के लिए फ्रेश एलोवेरा की पत्तियां लें। इसे छीलकर इसका जेल बाहर निकाल लें। अब इस जेल को अपने  बालों पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू कर लें। इससे झड़ते बालों की समस्या दूर होगी।  

5. मेथी गिरते बालों को रोकने में करे मदद

गिरते बालों की परेशानी कम करने के लिए मेथी का प्रयोग करें। यह आपको बालों के लिए जादुई तरह से कार्य कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए मेथी के दानों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इस पाउडर को  हेयर पैक या फिर नारियल तेल में मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं।  नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से झड़ते बालों की समस्या कम होगी।  

एलोपेसिया एरीटा की परेशानी को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।  

 

Read Next

पीरियड्स के दौरान हो रही है थकान और कमजोरी? इन तरीकों से पाएं राहत

Disclaimer