बहती नाक से परेशान है बच्चा? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

Home Remedies For Runny Nose In Babies: बच्चों की बहती नाक को रोकने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। जानें इनके बारे में -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 19, 2023 09:00 IST
बहती नाक से परेशान है बच्चा? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For Runny Nose In Babies In Hindi: छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसके कारण वे सर्दी-जुकाम और बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जब बच्चों को जुकाम होता है, तो उनकी नाक बहने लगती है। बच्चों और शिशुओं में बहती नाक की समस्या बहुत आम है। यह समस्या बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी काफी परेशान करती है। नाक बहने के कारण बच्चों को सांस लेने भी परेशानी होती है। इसकी वजह से बच्चों को मुंह से सांस लेनी पड़ती है। अक्सर पेरेंट्स बच्चों की बहती नाक और जुकाम की समस्या को ठीक करने के लिए उन्हें सिरप या दवाइयां देने लगते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चों और शिशुओं को फ्लू के लिए कोई दवाई नहीं खिलानी चाहिए। ऐसे में, बच्चों की बहती नाक के इलाज के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बच्चों की बहती नाक को रोकने के घरेलू उपाय बता रहे हैं -

बच्चों की बहती नाक के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Runny Nose In Babies In Hindi

तुलसी

बच्चों की बहती नाक को रोकने में तुलसी रामबाण का काम करती है। तुलसी के पत्तों में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम और बहती नाक की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों के साथ शहद या गुड़ मिलाकर बच्चे को दिन में एक से दो बार दें। इससे नाक बहना कम हो जाएगा और जुकाम में भी काफी राहत मिलेगी।

अदरक

बच्चों की बहती नाक को रोकने के लिए अदरक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर को गर्माहट भी देता है। अदरक का सेवन करने से बहती नाक और जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर बच्चे को दें। यह मिश्रण दिन में दो से तीन बार बच्चे को दें।

Bacho-Ki-Behti-Naak-Ke-Upay

सरसों का तेल

सरसों का तेल भी बच्चों की बहती नाक की समस्या से राहत दिला सकता है। सरसों के तेल से मालिश करने से बच्चे को काफी आराम मिलेगा। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की 5-6 कलियां डालकर उबाल लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इससे बच्चे की छाती और पीठ की मालिश करें। इस तेल को बच्चे के गर्दन पर भी लगाएं। ऐसा करने से छाती में जमा कफ साफ होगा और बहती नाक को रोकने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चों की खांसी-जुकाम की समस्या कैसे ठीक करें? जानें 5 घरेलू तरीके

नारियल का तेल और कपूर 

नारियल का तेल और कपूर भी बच्चों की बहती नाक को रोकने का एक प्रभावी तरीका है। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर गर्म कर लें। अब इसे बच्चे की छाती, गर्दन और पीठ पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इससे बच्चे को काफी राहत मिलेगी और वह ठीक से सो भी पाएगा। 

जायफल 

जायफल भी बच्चों में बहती नाक को रोकने के लिए काफी फायदेमंद होता है। जायफल को दूध के साथ उबालकर पीने से जुकाम और बहती नाक की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इसके लिए एक गिलास दूध में एक चुटकीभर जायफल का पाउडर मिलाएं। इसे उबाल लें और फिर ठंडा कर ले। इस दूध के सेवन से बच्चे को बहती नाक से तुरंत राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों में कफ जमा होने के 7 लक्षण,डॉक्टर से जानें कारण और कफ निकालने के आसान उपाय

बच्चों की बहती नाक को रोकने के लिए ये घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, इन्हें आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer