Eye Pain Home Remedies: मेरे कुछ ऐसे दोस्त हैं जिन्हें मौसम बदलने पर आंखों में दर्द की शिकायत होती है। जब इसका कारण समझने के लिए एक्सपर्ट से बात की, तो पता चला कि मौसम बदलने पर ठंडी हवाएं आंखों को ड्राई कर देती हैं जिसके कारण आंखों में दर्द हो सकता है। हालांकि केवल यह कारण नहीं है। आंखों में नमी की कमी, आंखों की कमजोरी या आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण आंखों में दर्द हो सकता है। आंखों का दर्द दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों के बारे में विस्तार से आगे जानेंगे।
1. गर्म सिंकाई करें- Hot Compress
आंखों का दर्द दूर करने के लिए गर्म सिंकाई करें। सिंकाई के लिए गुनगुने पानी में सूती कपड़े को डालें। सारा पानी निकालने के बाद आंखों पर कपड़े को रखकर सिंकाई करें। इस तरह आंखों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. टी बैग का प्रयोग करें- Use Tea Bag For Eyes
टी बैग की मदद से आंखों के दर्द को दूर किया जा सकता है। टी बैग को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। टी बैग को आंखों पर रखकर सिंकाई करने से दर्द को जल्दी ठीक किया जा सकता है।
3. गुलाब जल का इस्तेमाल करें- Use Rose Water For Eyes
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए गुलाब जल का प्रयोग करें।
- गुलाब जल को आइस ट्रे पर डालकर सेट कर लें।
- जब आइस क्यूब्स बन जाएं, तो उसे एक रुमाल में लपेटकर आंखों पर रखें।
- इसे आंखों का दर्द दूर होगा और थकान कम होगी।
4. कच्चे दूध का प्रयोग करें- Use Raw Milk For Eyes
कच्चे दूध का प्रयोग करें। कच्चे दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। आंख में इन्फेक्शन के कारण अगर दर्द उठा है, तो उसका इलाज करने के लिए कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं। आप कच्चे दूध के साथ शहद मिलाएं। इस मिश्रण से आंखों का दर्द और सूजन को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- आंखों में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें इसके लक्षण और उपचार
5. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें- Use Aloe Vera Gel
आंखों की सूजन और दर्द कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल को आंखों के ऊपरी हिस्से पर कॉटन बॉल की मदद से लगा लें। ध्यान रहे कि किसी भी तेल या उत्पाद को आंख के अंदर न जाने दें। इससे आंख में इन्फेक्शन हो सकता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
सर्दी की शुरुआत में ही फटने लगे हैं होंठ, तो लगाएं ये 5 चीजें जिनसे होंठ बनेंगे मुलायम और गुलाबी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version