
शरीर में खून यानि ब्लड ही है जिसके सहारे शरीर का हर अंग काम कर पाता है। ये शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है और शरीर का तापमान कंट्रोल करता है। इसके अलावा ब्लड छोटे-छोटे न जाने कितने काम करता है, जिनके बिना जीवन मुमकिन नहीं है। दरअसल हम जो कुछ खाते-पीते हैं उसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों को अलग-अलग अंगों तक पहुंचाने का काम ब्लड ही करता है, जिससे शरीर सुचारु रूप से काम कर पाता है। गलत और अनहेल्दी आहार खाने से हमारे ब्लड में कुछ ऐसे तत्व भी पहुंच जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी को खून खराब होना कहते हैं। ब्लड में गंदगी से फोड़े-फुंसी, पिंपल और चर्म रोग हो जाते हैं। इसके अलावा जल्दी थक जाना, वजन कम हो जाना, पेट की समस्याएं आदि भी ब्लड में गंदगी की वजह से हो जाती हैं। लेकिन ब्लड में मौजूद विषैले तत्वों को कुछ आहरों और जीवनशैली में परिवर्तन की मदद से बाहर निकाला जा सकता है।
खूब पानी पियें
हमारे शरीर का एक-तिहाई हिस्सा पानी से बना हुआ है। ब्लड साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि खूब पानी पियें। अगर आप रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं तो ब्लड में गंदगी की समस्या आपको कभी नहीं होगी। पानी से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ और हानिकारक बैक्टीरिया यूरिन और मल के माध्यम से निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: कई जड़ी-बूटियों और सब्जियों में होते हैं 'खून साफ' करने के गुण, ये 5 ड्रिंक्स पिएं होगी खून की सफाई
सौंफ खाएं
सौंफ खून की सफाई के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। रोजाना सौंफ के इस्तेमाल से शरीर का ब्लड डिटॉक्सिफाई होता रहता है और गंदगी शरीर से बाहर निकलती रहती है। इसलिए रोज के खाने के बाद थोड़ा सा सौंफ खाएं। सौंफ में कई तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। आप रोजाना खाने के 5 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ में आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाएं। सौंफ और मिश्री खाने की परंपरा भारत में काफी पुराने समय से चल रही है।
शारीरिक मेहनत या व्यायाम करें
अगर आप शारीरिक मेहनत वाला कोई काम करते हैं तो ठीक और अगर नहीं करते हैं तो थोड़ा सा समय एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। घर के काम करने वाली महिलाओं को भी शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इससे उनका शरीर फिट रहता है और शरीर गंभीर रोगों से दूर रहता है। व्यायाम करने या शारीरिक मेहनत के समय शरीर से जो पसीना निकलता है, उसके सहारे भी शरीर की तमाम गंदगी शरीर से बाहर निकलती है। इसलिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: स्वस्थ और तंदुरूस्त रहना है, तो इन 5 प्राकृतिक तरीको करें ब्लड प्यूरिफिकेशन
ग्रीन टी पियें
ग्रीन टी भी आपके ब्लड को प्यूरिफाई करने का गुण रखती है। ज्यादातर लोग ग्रीन टी को वजव घटाने के लिए ही पीते हैं जबकि ये आपके मेटाबॉलिज्म को ठीक करती है और शरीर में मौजूद अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके अलावा ग्रीन टी पीने से तनाव और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है।
फाइबर और विटामिन सी युक्त आहार
खून की अशुद्धियों को दूर करने के लिए आपको फाइबर और विटामिन सी युक्त आहार लेना चाहिए। फाइबर के लिए हरी सब्जियां, गाजर, मूली, चुकंदर, शलजम, फल, ड्राई फ्रूट्स और मोटा अनाज ले सकते हैं। विटामिन सी के लिए नींबू, संतरा, आंवला और पपीता आदि ले सकते हैं। ये सभी आहार खून को शुद्ध करने के साथ-साथ आपके शरीर को भी स्वस्थ रखेंगे। चुकंदर खाने से ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi