तुलसी के पेड़ से करें मलेरिया का जड़ से इलाज

आजकल के बदलते मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर और मलेरिया बहुत आम रोग होत हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
तुलसी के पेड़ से करें मलेरिया का जड़ से इलाज


आजकल के बदलते मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर और मलेरिया बहुत आम रोग होत हैं। जरा सी लापरवाही के चलते ये रोग हमें अपनी जकड़ में ले लेते हैं। ये रोग इतने खतरनाक होते हैं कि अगर इनका सही से उपचार ना किया जाए तो ये शरीर को काफी क्षति पहुंचा देते हैं। देसी दवाओं के अलावा आप इन रोगों को घरेलू नुस्खों द्धारा भी सही कर सकते हैं। किसी भी घरेलू इलाज की सबसे बड़ी खासियत इनका हानिरहित प्रभाव होता है। डॉक्टर्स मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के लिए भी एंटीबायोटिक पेनिसिलिन के अलावा प्राकृतिक उपचार पर अधिक जोर देने की बात करते हैं। आज हम आपको मलेरिया से लड़ने और बचने के लिए कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो—

इसे भी पढ़ें : मौसम की मार से बचाता है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

 

  • घर में तुलसी का पेड़ लगाकर मलेरिया से छुटकारा पाया जा सकता है। आमतौर पर तुलसी हमें कई रोगों से बचाती है। जिसमें से एक मलेरिया भी है। ऐसे में आप तुलसी, लांग और काली मिर्च की चाय पी सकते हैं। ये मलेरिया रोग में बहुत लाभदायक है।
  • अगर आपके घर में यास घर के आसपास अक्सर पानी का जमाव रहता है, तो आप मिट्टी के तेल का उपयोग करें। पानी के जमाव पर मिट्टी का तेल डालने से मच्छर दूर भागते हैं। साथ ही नीम के तेल का दिया जलाकर भी मच्छरों से निजात पाई जा सकती है।
  • घर में कई औषधियों को मिलाकर धुआं करने से घर से मच्छरों का सफाया होता है। मलेरिया के इलाज में हल्का व्यायाम और टहलना भी काफी फायदेमंद रहता है। लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर यह जानना आवश्यक है कि कौन-कौन से व्यायाम किए जाएं। अपनी मर्जी से कोई व्यायाम ना करें।
  • गर्म पानी में नींबू घोलकर पीने से भी मलेरिया का बुखार कम होता है। इसके अलावा मलेरिया के दौरान शरीर का तापमान तेज होने पर माथे पर ठंडे पानी की पट्टियां रखने से बहुत आराम मिलता है। 
  • मलेरिया के बुखार में ठंडा टॉवल बहुत असरकारी है। बुखार की स्थिति में इसे पूरे शरीर पर लपेटना चाहिए। दो-तीन बार ऐसा करने से शरीर का तापमान कम हो जाता है।
  • तरल पदार्थों को कुछ-कुछ समय के अंतराल में लेते रहना चाहिए। खासकर नींबू पानी, नारियल पानी, ग्लूकोज और फलों का जूस आदि।
  • अदरक, तुलसी मलेरिया दूर करने में काफी लाभदायक है। थोड़ी सी अदरक लेकर उसमें 2-3 चम्मच किशमिश डालकर पानी के साथ उबालें और पानी के आधा रहने तक उसे उबालते रहें।ठंडा होने पर इसे पीएं। इससे मलेरिया बुखार कम करने में बहुत मदद मिलेगी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Communicable Diseases In Hindi


Read Next

इन 2 शहरों में पाए गए स्वाइन फ्लू के सैकड़ों मामले, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

Disclaimer