हमें दिनभर में 6 ग्राम अर्थात एक छोटी टी-स्पून से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए, लेकिन वास्तव में हम इससे कहीं ज्यादा नमक खाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं। आजकल युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर होने का कारण यही है। बावजदू इसके लोग जाने अनजाने में जमकर हाई सोडियम का सेवन करते हैं।कैल्शियम,आयरन,पोटाशियम,विटामिन डी,खनिज पदार्थों के अलावा सोडियम भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन तब जब इनका सही मात्रा में सेवन किया जाए। आपको ये भी बता दें कि सोडियम का कम सेवन भी शरीर के लिए सही नहीं है। इसकी कमी से भी शरीर कई रोगों से घिरता है। हालांकि इस बात में कोई दोहराय नहीं है कि कमी से ज्यादा इसकी बढ़ती मात्रा नुकसान करती है। जिसके चलते बुखार,चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, उल्टी, डायरिया आदि बहुत-सी दिक्कतें होने लगती है। आज हम आपको ऐसे ही हाई सोडियम फूड्स की लिस्ट बता रहे हैं जिन्हें आपको पूरी तरह इग्नोर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : वजन कम करें आसानी से, रोज पिएं फूलों से बनी ये 3 स्वादिष्ट चाय
पैकिंग वाले फूड
जो लोग पैकेज्ड फूड के बहुत शौकीन होते हैं वो ध्यान से समझ लें कि ये चीज उनकी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इस पैक्ड फूड में फल और सब्जियों से लेकर सबकुछ आता है। इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। जब भी इस तरह की कोई चीजे आप खरीदते हैं तो पहले उसमें मौजूद सोडियम की मात्रा जरूर देख लें।
टॉप स्टोरीज़
सही नहीं हैं सी फूड
सी फूड्स में भी हाई सोडियम होता है। हालांकि सी फूड दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे विटामिन डी की कमी भी पूरी हो जाती है लेकिन इनमें सोडियम की भी मात्रा कॉफी होती है। जिसके चलते इन्हें ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
नमक की सीमित मात्रा
कई लोग बहुत ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। इससे आयोडिन की कमी भी पूरी होती है, लेकिन जिस तरह जरूरत से ज्यादा नमक खाने को कड़वा बना देता है। उसी तरह इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। नमक के ज्यादा सेवन से ब्लड वैसल्स में खिंचाव भी पैदा होता है।
इसे भी पढ़ें : मोटापा और डायबिटीज से छुटकारा दिलाती है भिंडी, इस तरह से करें सेवन
ज्यादा पनीर भी सही नहीं
पनीर खान के शौकीन भी सावधान हो जाएं। क्योंकि इसमें भी सोडियम की काफी मात्रा होती है। इससे बनी चीजों जैसे पिज्जा, बर्गर या फिर कोई और चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Weight Loss in Hindi