गुड़हल के फूलों से बनाएं हेयर मास्क, बाल बनेंगे मजबूत और शाइनी

मॉनसून के मौसम में बालों से संबंधित कई समस्याएं इंसान को परेशान करती हैं। इन समस्याओं से गुड़हल के फूल आपको निजात दिला सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गुड़हल के फूलों से बनाएं हेयर मास्क, बाल बनेंगे मजबूत और शाइनी

बाल हर इंसान की खूबसूरती का पहला हिस्सा होते हैं। बालों से जुड़ी छोटी सी समस्या भी मन और दिमाग को परेशान कर जाती है। खासकर मॉनसून के मौसम में बालों के टूटने, झड़ने और स्कैप्ल में खुजली जैसी समस्याएं बहुत ही आम हो जाती है। अगर आप भी बालों की इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों में विटामिन सी, कैल्शियम, फ्लेवोनोइड्स, अमीनो एसिड, म्यूसिलेज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने में मददगार हैं। गुड़हल के फूलों के इन्हीं फायदों को देखते हुए आज हम आपको इससे हेयर मास्क कैसे बनाया जा सकता है ये बताने जा रहे हैं।

गुड़हल के फूलों का हेयर मास्क

  • गुड़हल के 6 से 7 ताजा फूल लें और पंखुड़ियों को अलग कर लें।
  • गुड़हल के फूल और इसकी कुछ पत्तियों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर उंगलियों की मदद से लगाएं।
  • लगभग 1 घंटा इस पेस्ट को बालों पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों माइल्ड शैम्पू से धो लें।

hibiscus for hair growth

गुड़हल और नारियल के तेल का मास्क

  • इसके लिए गुड़हल के 6 से 7 ताजा फूलों को लें और पंखुड़ियों को अलग कर दें।
  • इन्हीं अच्छे से धो लें और फिर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • इस पेस्ट में 1 चम्मच नारियल का तेल डालें।
  • अगर आपको नारियल के तेल से एलर्जी है, तो इसमें आप ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं।
  • इस पेस्ट को बालों में 45 से 50 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • आप सप्ताह में 2 बार गुड़हल, नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुड़हल और दही का हेयर मास्क

  • 4 से 5 गुड़हल के फूलों का पेस्ट बना लें।
  • 2 से 4 चम्मच ताजा दही एक कटोरी में डालें।
  • दही में गुड़हल के फूलों से बना पेस्ट डालें।
  • इसे स्कैल्प पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें।
  • आप सप्ताह में 2 से 3 बार गुड़हल से बना हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आपको स्कैल्प में खुजली, दाने महसूस होते हैं, तो भी आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

hibiscus flower hair mask

डैंड्रफ के लिए गुड़हल और मेथी का हेयर मास्क

  • इसके लिए एक बड़ा चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह भीगे हुए मेथी दानों में गुड़हल की पंखुड़ियों को डालकर पीस लें।
  • इस पेस्ट में थोड़ा सा दही या फिर छाछ मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट से स्कैप्ल और बालों की मसाज करें।
  • बालों पर 1 घंटे तक इस मास्क को लगा रहने दें।
  • बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • आप सप्ताह में 1 बार मेथी और गुड़हल के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपको गुड़हल, मेथी के दाने, दही या हेयर मास्क में इस्तेमाल होने वाली किसी चीज से एलर्जी है, तो इसको लगाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें।

Read Next

बालों में हल्दी और दही लगाने के फायदे क्या हैं?

Disclaimer