जानें अंडों को किस तरह खाना होता है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

अंडों में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके पूरे शरीर के लिेए फायदेमंद होते हैं। इनमें कैलोरीज कम होती हैं और प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें अंडों को किस तरह खाना होता है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद


अंडों में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके पूरे शरीर के लिेए फायदेमंद होते हैं। इनमें कैलोरीज कम होती हैं और प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि अंडों का पोषक तत्व इसके प्रयोग के तरीकों पर भी निर्भर करता है। कई बार अंडों से बनी डिश आपको स्वादिष्ट जरूर लगती है, मगर इनमें पोषण नहीं होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह अंडा खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

कैसे खाएं अंडा

कच्चे अंडों में कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं इसलिए अंडों को पकाकर खाना ज्यादा अच्छा होता है। अंडों में कुछ ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो कच्चे होने पर ठीक से नहीं पचते हैं इसलिए पकाकर खाने से अंडे में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं, जैसे- प्रोटीन।
कच्चे अंडे को खाने से अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% आप अवशोषित करते हैं जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है। इसका कारण यह है कि तापमान बढ़ने पर अंडों में मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल जाता है, जिससे ये आसानी से पच जाते हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे में बायोटिन नामक खास पोषक तत्व भी नहीं पाया जाता है, जो कि मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है। बायोटिन को विटामिन बी-7 या विटामिन एच भी कहते हैं।

इसे भी पढ़ें:- सर्दियों में रहना है मौसमी बीमारियों से दूर और फिट, तो रोज खाएं ये 5 आहार

अंडों को ज्यादा तापमान में पकाना ठीक नहीं

हालांकि पके हुए अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं मगर इन्हें ज्यादा तापमान पर नहीं पकाना चाहिए। ज्यादा तापमान में पकाने से अंडों में मौजूद प्रोटीन तो आपको मिलता है मगर कई दूसरे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि अंडों को ज्यादा गर्म तापमान में पकाने से इसमें मौजूद विटामिन ए 17% से 20% तक कम हो जाता है। ज्यादा आंच में अंडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी घट जाते हैं। कुल मिलाकर अंडों में ज्यादा देर तक और बहुत तेज आंच में नहीं पकाना चाहिए। कम समय तक मीडियम आंच में पके हुए अंडों में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें:- इन 5 आहारों में होता है दर्द निवारक गुण, हर प्रकार का दर्द करते हैं दूर

कैसे बनाएं अंडों को ज्यादा पौष्टिक

  • उबले हुए या पॉच्ड अंडे खाएं क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं।
  • अंडों को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसकी डिश बनाते समय इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का प्रयोग करें।
  • अंडों को ऐसे तेल में फ्राई करें जो हाई टेम्परेचर पर स्टेबल रहते हैं, जैसे- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, बटर और कोकोनट ऑयल आदि।
  • सफेद की जगह देसी अंडों का प्रयोग ज्यादा सेहतमंद होता है।
  • अंडों को कम तापमान में कम समय के लिए पकाएं। ज्यादादेर पकाने से इनमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

मटर के दूध के सेवन से मिलते हैं यह लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version