Health Benefits Of Turmeric And Ajwain Water In Winter: सर्दियों में अक्सर लोग शरीर को फिट रखने के लिए कई चीजों को खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में हल्दी- अजवाइन का पानी पीने से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। हल्दी- अजवाइन का पानी बीमारियों को दूर करते इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। हल्दी अजवाइन का पानी पीने से फ्लू की समस्या भी ठीक हो सकती है। हल्दी अजवाइन का पानी पीने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। हल्दी- अजवाइन का पानी शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करके वजन कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं सर्दियों में हल्दी- अजवाइन का पानी पीने के फायदों के बारे में।
पाचन को करे दुरुस्त
सर्दियों में कब्ज और अपच की समस्या कई बार हो जाती है। ऐसे में हल्दी- अजवाइन का पानी पीने से ये समस्या दूर होने के साथ भूख भी बढ़ती है। हल्दी- अजवाइन का पानी पेट को दुरुस्त रखने में मदद करत है। पेट से परेशान लोगों को खाने के बाद हल्दी- अजवाइन का पानी अवश्य पीना चाहिए। ये खाने पचाने में मदद करता है।
टॉप स्टोरीज़
खांसी और जुकाम में असरदार
हल्दी और अजवाइन शरीर को गर्म करके खांसी और जुकाम दूर करने में मदद करती है। सर्दियों में सर्दी खांसी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हल्दी- अजवाइन का पानी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अजवाइन खांसी को दूर करने में मदद करती है वहीं हल्दी बलगम को दूर करती है।
पीरियड क्रैंप्स होते हैं दूर
हल्दी- अजवाइन का पानी पीने से पीरियड क्रैंप्स की समस्या में आराम मिलता है। अगर आपको भी पीरियड के समय दर्द की शिकायत रहती है, तो पीरियड शुरू होने से पहले हल्दी- अजवाइन का पानी अवश्य पिएं। ऐसा करने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में शहद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका
वजन को करे कम
सर्दियों में हल्दी और अजवाइन का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे खाली पेट पीना शुरू करें। अगर आप एक्सरसाइज या योगा करते हैं, तो इसे शुरू करने से पहले भी पीया जा सकता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म बढ़ा कर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
कैसे बनाएं हल्दी- अजवाइन का पानी
हल्दी- अजवाइन का पानी बनाने के लिए इसे रातभर के लिए भिगो कर रख दें। सुबह उठने के बाद इस मिश्रण को गैस पर उबलने के लिए रखें। इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला लें। उसके बाद इसे छानकर पिएं। ध्यान रखें इस पानी को ज्यादा मात्रा में न पिएं।
अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik