Swinging Benefits : बचपन में आपने कई बार झूले में झूला होगा, लेकिन क्या आप अब झूला झूलते हैं? अगर नहीं, तो अब से जरूर झूलें। खासतौर पर सावन (Sawan 2022) के इस सुहावने मौसम में झूला झूलना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। शायद आप में से कई लोगों को इस बात को पढ़कर अजीब लगे कि झूला झूलने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य काफी बेहतर हो सकता है। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है। साथ ही अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। आज हम इस लेख में झूला-झूलने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।
झूला झूलने से सेहत को होने वाले फायदे
झूला झूलने से जागरुकता बढ़ती है। आपके माइंड को रिलैक्स महसूस होता है. इसके अलावा झूलने से कई अन्य लाभ हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - सावन के व्रत में खाएं मखाने की खीर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1. तनाव को कर सकता है कम
बढ़ते तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से झूला झूलें। झूला झूलने से मन को खुशी मिलती है। यह आपके मन की उदासी को कम करके स्ट्रेस लेवल को कम करने में प्रभावी हो सकता है।
2. बॉडी को रखे एक्टिव
मांसपेशियों और शरीर को एक्टिव रखने के लिए झूला झूल सकते हैं। दरअसल, झूला झूलने से आपकी बॉडी आगे-पीछे होती है. इस दौरान आपका माइंड अलर्ट रहता है, जो आपके बॉडी को-ऑर्डिनेशन को बढ़ाए रखने के लिए एक्टिव रखने का आदेश देता है। इससे आप काफी एक्टिव रहते हैं।
3. मूड हो सकता है बेहतर
अगर आपका मूड ठीक नहीं है, तो झूला झूलें। झूला झूलने से आपाक मूड कुछ ही समय में ठीक हो सकता है। दरअसल, झूला झूलने से होने वाले दोलन की वजह से आपके शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं, जो आपके मूड को बेहतर कर सकते हैं।
4. फोकस को बढ़ाए
बच्चों को अगर आप रोजाना झूला झूलाते हैं, तो इससे उनकी फोकस पावर अच्छी हो सकती है। साथ ही आपका बच्चा बैलेंस करना अच्छे से सीखता है।
5. मन को करता है शांत
झूला झूलने से मन को शांति मिलती है। खासकर अगर आप डाउन और फिर काफी चिंता से ग्रस्त हैं, तो यह आपके मन को शांत कर सकता है। दरअसल, झूलने से शरीर में एंडोर्फिन निकलता है, जिससे आपके मन को खुशी मिलती है। साथ ही यह आपकी एकाग्रता को बढ़ा सकता है।
6. बढ़ा सकता है अवेयरनेस
अवेयरनेस बढ़ाने के लिए भी झूला झूल सकते हैं। दरअसल, झूला झूलने से आपकी बॉडी को ज्वाइंट्स पर दबाव बढ़ता है। अब आप झूले में आगे जाते हैं, तो आपका पैर आपके पूरे शरीर को आगे की ओर धकेलता है। इस दौरान आपके बॉडी के जॉइंट्स की एक्टिविटी बढ़ती है। इससे बॉडी अवेयरनेस बढ़ सकती है।
सावन में झूला झूलना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आप एक्टिव और स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बच्चों को झूला झूलाते समय आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत होती है, ताकि उन्हें किसी भी तरह का चोट न लगे।