
योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित रूप से योग करने से आप कई बीमारियों से बचें रहेंगे। इसके साथ ही वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योगासन में कई आसन होते हैं। इन्हीं में से एक है पादहस्तासन योग पेट। यह योग आपके पेट की चर्बी को कम करके आपके शरीर के वजन को नियंत्रित रखता है। इतना ही नहीं, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी यह योग गुणकारी साबित हो सकता है। पादहस्तासन योग हमारे दिमाग में रक्त का प्रवाह काफी अच्छे से होता है, जिससे दिमाग सही से कार्य करता है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी पादहस्तासन योग फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें पादहस्तासन योग-
पादहस्तासन योग करने का तरीका (Steps to do Padahastasana yoga)
- पादहस्तासन योग करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- इस योग को करने के लिए आप ताड़ासन मुद्रा में भी खड़े हो सकते हैं।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को नीचे की ओर सीधा रखें और अपने सामने की ओर देखें।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए उन्हें आपस में जोड़ें।
- अब सांस छोड़ते हुए कमर की ओर से नीचे की ओर झुकें।
- इस दौरान आपको अपने कमर का ऊपरी हिस्सा सीधा रखना है, सिर्फ कमर को ही मोड़ने है।
- कमर से खुद को मोड़ते हुए अपने दोनों हाथों से फर्श को छूने की कोशिश करेँ।
- इस दौरान अपने सिर से पैरों के घुटने को छूने का प्रयास करेँ।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों से अपने पैरों को पकड़ें।
- कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।
- इसके बाद अपनी मुद्रा में वापस लौट लाएं।
पादहस्तासन योग के फायदे (Health benefits of Padahastasana in Hindi)
तनाव करे कम (Relieve Stress)
पादहस्तासन योग से तनाव को कंट्रोल किया जा सकता है। अधिकतर योग स्ट्रेस को कम करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन यह योग आपके शरीर की थकान को कम करने में फायदेमंद साबित होता है। मन को शांत रखकर उन्हें शांति प्रदान करता है।
पाचन को करे दुरुस्त (Improve digestion)
पादहस्तासन योग से पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है। यह योग आपकी चयापचय की क्रिया को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। पादहस्तासन योग से लगभग सभी पेट की समस्याएं दूर रहती है। पादहस्तासन योग से पेट की मालिश काफी अच्छे से होती है। पेट की कार्य प्रणाली को दुरुस्त करने में पादहस्तासन योग असरकारी साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Diabetes Control Tips: डायबिटीज रोगी नियमित रूप से करें ये 3 योगासन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
लंबाई बढ़ाए (Increase height)
अगर आपके बच्चे की हाइट कम है और आप इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं, तो पादहस्तासन योग आपके लिए फायदेमंद होता है। यह आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। पादहस्तासन योग से जांघ की मांसपेशियों का खिंचाव होता है। पादहस्तासन आपके शरीर में संतुलन, मुद्रा और लचीलेपन में सुधार करता है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से आपकी लंबाई बढ़ती है।
ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर (Improve blood circulation)
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में पादहस्तासन योग असरकारी साबित हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से शरीर की अन्य गतिविधियां भी दुरुस्त रहती है। ऐसे में यह योग आपके लिए फायदेमंद साबित होता है।
Read More Articles on yoga in Hindi