घर के बाहर फिजिकल एक्टिविटी से मिलते हैं ये 5 फायदे, तन और मन रहते हैं फिट

बाहर निकलते से जहां प्रदूषण और अन्य बुरी चीजों का सामना करना पड़ता है वहीं जाने अनजाने में कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको बाहर निकल

सम्‍पादकीय विभाग
Written by: सम्‍पादकीय विभागUpdated at: Jun 21, 2020 08:00 IST
घर के बाहर फिजिकल एक्टिविटी से मिलते हैं ये 5 फायदे, तन और मन रहते हैं फिट

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

जो लोग अक्सर बाहर निकलते हैं उन्हें जाने अनजाने में कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस दुनियाभर में जोर पकड़ा हुआ है इसलिए ऐसे समय में बाहर निकलते वक्त आपको अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं जो आपको सिर्फ बाहर निकलते वक्त ही मिलते हैं।

हल्की फुल्की एक्सरसाइज

बाहर घूमने से आपको व्यायाम करने की अधिक संभावना होती है। यदि आप बहुत बिजी रहते हैं और आपको एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता है तो आप बाहर निकलकर चलते फिरते एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप अपने घर के पास के लोकल पार्क में भी कई एक्सरसाइज और योगा कर सकते हैं। इससे आपकी फिटनेस भी मेनटेन रहेगी और आप कैलोरी भी बर्न होगी।

मिलता है विटामिन डी

विटामिन डी आपकी हड्डियों, रक्त कोशिकाओं और इम्युन सिस्टम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह आपके शरीर को कुछ खनिजों जैसे कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में भी मदद करता है। विटामिन डी को प्राप्त करने के लिए आपके शरीर को सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है, लेकिन वो भी सीमित मात्रा में। गर्मियों में आपको बस 5 से 15 मिनट के लिए सूरज की रौशनी में बैठने की आवश्यकता होती है वो भी सप्ताह में सिर्फ 2 या 3 बार लेनी चाहिए। सर्दियों में, हफ्ते में 4 से 5 बैठ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए क्‍यों जरूरी है विटामिन डी, जानें ये 5 बड़ी वजह

एंग्जाइटी होती है दूर

यदि आप एक कमरे में बैठकर भी किसी पौधे को या फिर किसी प्राकृतिक चीज जैसे कि तस्वीर को भी देखते हैं तो आप कम चिंतित, क्रोधित और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। लेकिन यदि आप घर से बाहर निकलते हैं तो आपको और भी अधिक लाभ होता है। एक्सरसाइज करने से एंग्जाइटी काफी हद तक दूर होती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि जिम में एक्सरसाइज करने की तुलना में किसी खुली जगह पर एक्सरसाइज करने से चिंता और एंग्जाइटी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। क्योंकि सूरज की रोशनी आपके सेरोटोनिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। यह आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में भी मदद करता है और आपके मन को शांत, सकारात्मक और केंद्रित रखता है।

नींद की समस्या होती है दूर

आउटडोर आपके नींद चक्र को निर्धारित करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए आपकी आंखों की कोशिकाओं को आपके शरीर की आंतरिक घड़ी को सही काम करने के लिए पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता होती है और बाहर निकलकर वह पूरी होती है। विशेष रूप से सुबह की धूप लेने से नींद से संबंधित हर तरह की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: नींद पूरी न होने के संकेत हैं शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, खतरनाक हैं ये

चीजों में कर पाते हैं फोकस

भागदौड़ भरी के चलते आजकल लोग अपनी निजी जिंदगी में काफी दबाव महसूस करते हैं जिसके चलते वह किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं। बाहर निकलकर घूमने से इसमें सुधार होता है। एक अध्ययन में, एडीएचडी वाले बच्चे जब किसी पार्क में टहलने हैं तो उनकी किसी चीज पर फोकस करने की क्षमता काफी बढ़ जाती है।

 

Read More Articles On Miscellaneous In Hindi

Disclaimer