Solar Eclipse: आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है सूर्य ग्रहण, जानिए 'आग के गोले' को सेफ्टी के साथ देखने का तरीका

Solar Eclipse And Eyes: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसे हर कोई देखना चाहता है। मगर इसे देखने से कुछ बातों का ध्‍यान देना आवश्‍यक है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Solar Eclipse: आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है सूर्य ग्रहण, जानिए 'आग के गोले' को सेफ्टी के साथ देखने का तरीका


Solar Eclipse In India: भारत में रविवार 21 जून 2020 को वार्षिक सूर्य ग्रहण की अभूतपूर्व घटना देखने को मिलेगी। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा तथा इसमें सूर्य का किनारे का गोलाकर भाग ही दिखाई देगा, इसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। इस कारण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा भी छा जाएगा। यह खगोलीय घटना करोड़ों लोगों के दिलों में रोमांच पैदा करेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह ग्रहण सुबह 9.15 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12.10 पर अपने चरम पर होगा। इसके 3:04 मिनट पर समाप्त होने की संभावना है।  

हालांकि कई संस्कृतिविद् इस ग्रहण को शुभ नहीं मान रहे हैं लेकिन वैज्ञानिक इसे एक अनूठे अनुभव के रूप में देख रहे हैं। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से सीधे देखना घातक हो सकता है। वहीं नेत्ररोग विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप इस घटना को देखना ही चाहते हैं तो आपको अपनी आंखों को खास तरह के चश्मों के इस्तेमाल से सुरक्षित करना होगा।

Solar Eclipse In India

शार्प साईट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ. विनीत सहगल कहते हैं, महत्वपूर्ण यह है कि सुरक्षित चश्मा लगाएं क्योंकि इस दौरान सूर्य से खतरनाक किरणें निकलती हैं, जो सीधे देखने पर आंखों के रेटिना तक को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नंगी आंखों से सूर्य को देखना आपकी आंखों को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। इसे ग्रहण अंधता या सोलर रेटिनोपैथी कहते हैं।

डॉ. सहगल के मुताबिक, सूर्य ग्रहण से होने वाला नुकसान अस्थाई भी हो सकता है और स्थाई भी लेकिन पूरी तरह से अंधा होना संभव नहीं है क्योंकि घाव आपकी आंखों के बीच वाले हिस्से में ही होता है। लेकिन मुश्किल यह है कि नुकसान तुरंत पता नहीं चलेगा। ग्रहण से जो नुकसान होगा उससे कोई दर्द या अन्य लक्षण दिखाई नहीं देगा। लेकिन कुछ घंटों या दिनों के बाद इसका अनुभव होना शुरू हो सकता है।

डॉ. सहगल कहते हैं कि आपका रेटिना किसी प्रकार का दर्द महसूस नहीं करेगा तो यह समझना मुश्किल होगा कि वास्तव में ग्रहण के कारण ही आपकी आंखों के लिए मुश्किलें पैदा हुई हैं। सूर्य ग्रहण को सीधे देखने के बाद आमतौर पर आपको साफ दिखाई नहीं देगा या अलग से रंग दिखेंगे। आपको पढ़ने में मुश्किल हो सकती है। आपको शीशे में चेहरा नहीं दिख सकता है या आंखों से देखने पर बीच में काला धब्बा नजर आ सकता है। इसलिए अगर आप सूर्य ग्रहण देखने के बाद किसी तरह के लक्षण महसूस करें तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं और अपना उपचार करवाएं।

Solar Eclipse In India

सुरक्षित तरीके से सूर्य ग्रहण देखने के टिप्स:

  • सबसे पहले तो इसे नंगी आंखों से न देंखें
  • ग्रहण को चश्मे में सर्टिफाइड एलुमिनाइज्ड माइलर फिल्टर या फिर 14 वेल्डर ग्लास लगे हों
  • कार्डबोर्ड में छोटा सा छेद करें और किसी सफेद कागज या दीवार पर पर सूर्य की छाया बनाएं ओर सूर्य ग्रहण को देखें
  • टेलीस्कोप पर सोलर फिल्टर का प्रयोग करें
  • सुर्य ग्रहण को ऑप्टिकल व्यूफाइंडर या कैमरा से बिल्कुल भी न देंखे। इससे आपकी आंखों को उतना ही नुकसान पहुंचेगा जितना सीधे देखने से होगा।
  • ग्रहण की तसवीरें न लें।
  • अगर आपको लगता है की आपने सूर्ये ग्रहण को देखा है और कुछ परेशानी अनुभव कर रहे हों, तो तुरंत नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें

Read More Articles On Miscellaneous In Hindi

Read Next

बढ़ती गर्मी के कारण हो सकती है कई गंभीर समस्याएं, जानें क्या है इसका बचाव

Disclaimer