Expert

वजन घटाने से स्किन को ग्लोइंग बनाने तक में मदद करता है कंगनी का अनाज, जानें इसके अन्य फायदे

कंगनी एक मोटा अनाज है जिसे फॉक्सटेल मिलेट (Foxtail Millets) भी कहा जाता है। कंगनी खाने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं, इसकी जानकारी दे रही हैं डाइटिशियन पूजा सिंह।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने से स्किन को ग्लोइंग बनाने तक में मदद करता है कंगनी का अनाज, जानें इसके अन्य फायदे


Kangani Atta Health Benefits: भारत में कई तरह के मोटे अनाज मिलते हैं। ज्वार, बाजरा और रागी काफी जाने मानें मिलेट्स यानि कि माटे अनाज हैं। लेकिन कई मिलेट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होती है। इन्हीं में से एक है कंगनी का अनाज। कंगनी को फॉक्सटेल मिलेट (Foxtail Millets) के नाम से भी जाना जाता है। कंगनी मिलेट में कैल्शियम,प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और डाइटरी फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कंगनी मिलेट में कई तरह के मिनरल्स, एंजाइम्स और विटामिन भी पाए जाते हैं। कंगनी मिलेट को खाने से थकान दूर करने, शरीर को मजबूत करने और वजन घटाने में मदद मिलती है। कंगनी अनाज खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इसकी जानकारी दे रही हैं दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह।

कंगनी मिलेट खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health benefits of Kangani or Foxtail Millet in Hindi

1. डायबिटीज के रोगियों के लिए है फायदेमंद

कंगनी मिलेट डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कंगनी मिलेट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह अन्य अनाजों की तुलना में ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाती है। डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार, डायबिटीज के रोगी रोजाना कंगनी मिलेट के आटे से बनीं रोटी खाए, तो इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल में किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः हल्दी-शिलाजीत वाला दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

foxtail

2. वेट लॉस में करता है मदद

कंगनी मिलेट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइटरी फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। इतना ही नहीं कंगनी मिलेट को कॉम्प्लेक्स कार्ब्स में गिना जाता है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए यह वजन घटाने में मदद कर सकता है। वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे लोग, कंगनी मिलेट की रोटी, दलिया और खिचड़ी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः लेमनग्रान, तुलसी और पुदीने की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

3. शरीर को देता है एनर्जी

आयरन, फॉस्फोरस और डाइटरी फाइबर से भरपूर होने के कारण कंगनि मिलेट अनाज शारीरिक कमजोरी से छुटकारा दिलाता है। कंगनी मिलेट खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। डाइटिशियन की मानें तो नाश्ते में कंगनी अनाज से बनीं चीजों का सेवन किया जाए, तो यह शरीर को तुरंत एनर्जी दिलाता है।

4. हड्डियों और दांतों को बनाता है मजबूत

कंगनी का अनाज एक कैल्शियम-रिच अनाज है और इसीलिए, यह हड्डियों की हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती हैं। हड्डियों के विकास और दांतों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त मात्रा में कंगनी मिलेट खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

All Image Credit: Freepik.com

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

रोज हेल्‍दी खाना खाने की आदत से शरीर में द‍िखने लगते हैं ये 5 पॉज‍िट‍िव बदलाव, सुधरती है मेंटल हेल्थ

Disclaimer