पुरुषों को रोज करना चाहिए दही और किशमिश का सेवन, सेहत को मिलेंगे 4 फायदे

दही और किशमिश में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की कब्ज, पेट में दर्द समेत कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को रोज करना चाहिए दही और किशमिश का सेवन, सेहत को मिलेंगे 4 फायदे


Benefits of Curd and Raisins: खाना खाते समय या खाने के बाद कई लोगों को दही खाना बहुत पसंद होता है। दही के अलावा कुछ लोग खाने के साथ रायता, श्रीखंड जैसी चीजें भी लेना पसंद करते हैं। घर के बुजुर्गों का कहना है कि खाने के साथ या खाने के बाद दही का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। वैसे तो आपने कई तरीकों से आजतक दही का सेवन किया होगा, लेकिन क्या कभी किशमिश के साथ दही खाई है? जी हां किशमिश और दही का मिश्रण सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन पुरुष इसका सेवन करें तो उनकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों के लिए दही और किशमिश के फायदों के बारे में। 

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

दही और किशमिश का मिश्रण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। दरअसल, दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं और जब ये किशमिश के पोषक तत्वों के साथ मिलते हैं तो ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः घुटनों के दर्द में रामबाण हैं मेहंदी की पत्तियां, इस तरह करें इस्तेमाल 

फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार

अगर पुरुष रोजाना दही और किशमिश का सेवन करते हैं तो ये फर्टिलिटी बढ़ाती है। इतना ही नहीं दही और किशमिश का सेवन करने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी और काउंट बढ़ाने में भी मदद मिलती है। जो पुरुष यौन समस्याओं से जूझ रहे होते हैं उन्हें रोजाना नाश्ते में किशमिश और दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

कब्ज की समस्या खत्म करने में मददगार

किशमिश और दही का सेवन करने पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में दर्द से राहत पाई जा सकती है। दही और किशमिश के गुड बैक्टीरिया पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं ठीक करने में मदद मिलती है। 

इम्यूनिटी को बनाता है स्ट्रांग

दही में किशमिश मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। दही और किशमिश में मौजूद मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण हमारा शरीर बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होता है।

कब करें दही और किशमिश का सेवन?

दही और किशमिश का सेवन सुबह के नाश्ते के तौर पर करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नाश्ते में दही और किशमिश का सेवन नहीं कर सकते हैं तो लंच के 1 घंटे बाद इसे मिड-डे मील के तौर पर खा सकते हैं। ध्यान रहे कि दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए रात के समय इसका सेवन करने से बचें। रात के समय दही और किशमिश का सेवन करने से सर्दी, खांसी जैसी कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

 

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल हो गया है कम? इन 5 ड्रिंक्स को आज ही करें डाइट में शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS