बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है, जिससे सभी नफरत करते हैं और दुर्भाग्यवश पुरुषों की तुलना में महिलाएं इससे अधिक रूप से प्रभावित होती हैं। ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ जनरल प्रैक्टिस में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं में खुलासा किया कि करीब 49 फीसदी महिलाएं अपने जीवन में बालों के झड़ने की समस्या से रूबरू होती हैं। अध्ययन में यह भी बताया गया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों के झड़ने की समस्या की संभावना भी बढ़ती जाती है।
पुरुषों व महिलाओं दोनों में बालों के झड़ने के कारण समान होते हैं जैसे जेनेटिक, हार्मोनल असंतुलन और दूषित पर्यावरण। कई अध्ययनों में कहा गया कि रोजाना 50 से 100 बालों का टूटना सामान्य है लेकिन अगर संख्या निरंतर अंतराल पर बढ़ती है तो आपको इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए डॉक्टर से बात करनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी पांच स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जो बालों के झड़ने की गंभीर समस्या का कारण बन सकते हैं।
गर्भावस्था
गर्भावस्था एक ऐसी स्थिति है, जिसके दौरान महिलाओं को बहुत सा तनाव हो सकता है और इसलिए बालों का झड़ना अधिक होता है। हालांकि प्रसव के बाद आपकी कंगी पर बालों की संख्या आपको बढ़ी हुई दिखाई दे सकती है।
इसे भी पढ़ेंः झड़ते और टूटते बालों से हैं परेशान तो अपनाएं नारियल का तेल, होंगे ये 5 फायदे
हाइपोथायरायडिज्म
हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में आपका थायराड हार्मोन स्तर नीचे चला जाता है। इन हार्मोन का स्तर गिरने से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं और इसके कारण बाल झड़ सकते हैं।
ल्यूपस
यह एक स्व-प्रतिरक्षित बीमारी है, जिसमें आपका इम्यून सिस्टम आपके शरीर के भीतर स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला कर देता है। आपके शरीर के भीतर सूजन व जलन भी बालों के झड़ने के पीछे के प्रमुख कारकों में से एक है।
इसे भी पढ़ेंः बालों को झड़ने से बचाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जल्द दिखेगा परिणाम
तीव्र तनाव विकार
किसी भी बड़ी घटना के बाद आपमें चिंता विकार विकसित हो सकता है, जिसे तीव्र तनाव विकार के रूप में भी जाना जाता है और पोषक तत्वों की कमी के कारण यह विकार बढ़ सकता है, जिसके कारण लोगों में बालों के बढ़ने की स्थिति में असंतुलन हो सकता है। इस प्रक्रिया के कारण लोगों में बालों के झड़ने की शुरुआत हो सकती है।
हाइपरथाइरॉयडिज़्म
इस स्थिति में आपका शरीर अत्याधिक संख्या में थाइरॉयड हार्मोन का उत्पादन करता है। इन हार्मोन का उच्च स्तर वजन में गिरावट और अनियमित मासिक चक्र का कारण बन सकता है, जिसके परिणामस्वरूप बालों का झड़ना शुरू हो सकता है।
Read More Articles On Hair Care in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version