
हर युवती का चेहरा बेदाग, साफ-सुथरा तो नहीं हो सकता, लेकिन सही मेकअप से उसे बेदाग बनाया जरूर जा सकता है। सही कंसीलर से आप चेहरे को आकर्षक बना सकती हैं। आप अपने लिए कैसा कंसीलर चुनें और उसे किस बारीकी के साथ इस्तेमाल करें, बता रही हैं सौंदर्य विशेषज
हर युवती का चेहरा बेदाग, साफ-सुथरा तो नहीं हो सकता, लेकिन सही मेकअप से उसे बेदाग बनाया जरूर जा सकता है। सही कंसीलर से आप चेहरे को आकर्षक बना सकती हैं। आप अपने लिए कैसा कंसीलर चुनें और उसे किस बारीकी के साथ इस्तेमाल करें, बता रही हैं सौंदर्य विशेषज्ञा अंबिका पिल्लै।
अलग फार्मुला अलग समस्या के लिए
स्त्रियों को खास तौर पर तीन चीजों को कवर अप और टोन डाउन करने के लिए कंसीलर की जरूरत होती है- अंडर-आई सर्कल, दाग और नाक, मुंह और चीक्स के आसपास लाल रंग के पैचेस। लेकिन वह यह नहीं जानतीं कि एक ही कंसीलर इन सारी चीजों को कवर अप नहीं कर सकता है। तो जानें कि प्रत्येक समस्या और भाग के लिए आपको कैसा कंसीलर चुनना चाहिए।
अंडर आई सर्कल्स
1. क्रीमी कंसीलर चुनें, जो लिक्विड या बॉम फॉम्र्युले में मिलता है। यह ऐसा होना चाहिए जो आपकी त्वचा में अच्छी तरह समा जाए।
2. दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी पतली और नाजुक होती है। इसलिए क्रीम या लिक्विड कंसीलर से उसे थोडा भर देने या मोटा करने से आंखों के आसपास का हिस्सा साफ लगता है।
3. अंडर आई के लिए अगर आप रूखा या हेवी कंसीलर लेती हैं तो उससे त्वचा केकी लुक देगी।
दाग-धब्बे और लाल पैचेस के लिए
1. सॉलिड कंसीलर चुनें जो बेहतर कवरेज दे।
2. ऐसे कंसीलर स्टिक फॉम्र्युले में आते हैं। यह टच अप के लिए बेस्ट होते हैं।
3. इस प्रकार का फॉम्र्युला ही क्यों? यह ऑयल प्रोन टी-जोन को भी लंबे समय तक कवरेज देते हैं।
4. आप कंसील करते समय ब्लेमिशेज को ट्रीट भी कर सकती हैं। इसके लिए ऐसा कंसीलर चुनें, जिसमें बेंजॉइल परॉक्साइड, सैलिसाइलिक एसिड या सल्फर हो। ऐसा कंसीलर न लें जिसमें मिनरल ऑयल या पेट्रोलेटम हो।
सही रंग : यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको क्या कंसील करना है। कैसे दोष या दाग छिपाने हैं।
डार्क अंडर आई सर्कल्स
1. आपको कंसीलर के दो शेड्स की जरूरत हो सकती है।
2. सिर्फ ब्ल्यू और पर्पल अंडर टोंस को न्यूट्रलाइज करने के लिए पीच शेड लगाने से आप थकी नजर आएंगी।
3. इसलिए इसके ऊपर एक लेयर येलो बेस्ड कंसीलर लगाएं। (यानी आपकी स्किन कलर से एक शेड हलका कंसीलर चुनें।) अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि एकसार लगे।
इसे भी पढ़ें: कैसे बालों को बढ़ाने में मददगार है अदरक
दाग-धब्बों के लिए
1. ऐसा कंसीलर चुनें जो आपकी स्किन टोन से एकदम मेल खाएं।
2. अगर रंग काफी हलका या गहरा हो तो उस भाग पर ध्यान दें जिसे आपको कंसील करना हो।
प्रोडक्ट क्या चुनें
1. परफेक्ट कलर मैचिंग के लिए कई सारे शेड्स वाला कंसीलर पैलेट लें, जिसे आप एक-दूसरे के साथ ब्लेंड कर सके।
2. हायली पिग्मेंटेड कंसीलर चुनें, जो त्वचा में अच्छी तरह समा जाए।
कैसे लगाएं : इसके लिए आपको जरूरत है स्मॉल ब्रिसल ब्रश, स्पॉन्ज और ट्रांसलूसेंट पाउडर की।
इसे भी पढ़ें: बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे
स्टेप 1
1. मॉयस्चराइजर से अपनी त्वचा को हाइड्रेट करें।
2. मॉयस्चराइजर को अपनी त्वचा में 5 मिनट तक समाने दें।
3. अगर आप फाउंडेशन लगाती हों तो उसे इसके बाद लगाएं।
4. अगर आप फाउंडेशन नहीं लगाती हैं तो चेहरे पर क्लेयर प्राइमर लगाएं। प्राइमर कंसीलर को स्मूद करता है और लंबे समय तक टिका रहता है।
स्टेप 2
1. छोटे ब्रिसल वाले ब्रश से सावधानीपूर्वक कंसीलर लगाएं।
2. ब्रश आपके हाथ के कंट्रोल में होना चाहिए ताकि जहां लगाना है वहीं कंसीलर एप्लाई हो। वहीं कंसीलर का प्रयोग करें जहां वाकई जरूरत हो।
स्टेप 3
1. स्पॉन्ज से थपथपाते हुए लगाएं न कि मलते या रगडते हुए।
2. थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर ब्लेंड करें।
स्टेप 4
1. फिनिश टच देने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं।
2. कलरलेस पाउडर से हलकी डस्टिंग करने से कंसीलर केक जैसा नहीं लगता है। धारियां या पपडी नहीं पडती।
शेल्फ लाइफ
1. कंसीलर अपनी मैन्युफैक्चरिंग डेट से छह माह तक सुरक्षित और सही रहता है। लेकिन अगर आप लिक्विड फार्मूला खरीदती हैं तो उसे और जल्दी बदलना हो सकता है।
2. कंसीलर को चेक करें कि वह जरूरत से अधिक सूखने या टूटने लगे या फिर उसमें से किसी प्रकार की गंध आने लगे तो उसे अपनी मेकअप किट से हटाने में जरा भी संकोच न बरतें। वरना यह नुकसानदेह भी हो सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Beauty In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।