ज्यादातर लोग चाहकर भी फिट रहने की हसरत पूरी नही कर पाते क्योंकि जिम में घंटों मशक्कत करने के नाम से लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। लेकिन अब फिट रहने के लिए घंटों पसाना बहाने की जरूरत नहीं होगी।
'नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी' के नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि हफ्ते में तीन बार चार मिनट की कसरत फिटनेस के लिए काफी है। हालांकि यह बात महिलाओं पर नही सिर्फ पुरूषों पर लागू होती है।
नियमित रूप से व्यायाम करने पर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है जो इनसान को फिट रखने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि कितनी देर और किस तरह का व्यायाम करने पर इसका फायदा मिलता है, यह अभी तक वैज्ञानिक पता नही लगा सके थे।
नए अध्ययन में उन्होंने पाया है कि हफ्ते में तीन बार चार मिनट तक किया हुआ कठोर व्यायाम पुरूषों को फिट रखने का काम करता है। प्रमुख शोधकर्ता अर्न्ट एरिक जोना के मुताबिक, 'अध्ययन बताता है कि सप्ताह में तीन बार किया हुआ कठोर व्यायाम शरीर द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाता है। नियमित रूप से किए गए सामान्य व्यायाम के मुकाबले चंद मिनटों की कठोर एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद होती है।'
ठोस निष्कर्ष निकालने के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ पुरूषों पर अध्ययन किया। अध्ययन में शामिल पुरूषों का वजन अधिक था, लेकिन वह स्वस्थ थे। दो समूहों में बांटने के बाद प्रतिभागियों को दस हफ्तों तक व्यायाम करने को कहा गया था।
Read More Articles on Health News In Hindi