
Alsi Chutney Health Benefits: अलसी के बीज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अलसी में मौजूद पोषक तत्व और गुण बहुत शक्तिशाली होते हैं, यही कारण है की इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। अलसी में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कैल्शियम, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए और मेटाबोलिज्म बूस्ट करने के लिए भी अलसी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अलसी के बीज का सेवन कई तरह से किया जाता है। ज्यादातर लोग इसे पानी में भिगोकर या रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अलसी के बीज की चटनी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अलसी के बीज की चटनी का सेवन (Alsi Ki Chutney Khane Ke Fayde) करने से आपको अर्थराइटिस या हड्डियों से जुड़ी समस्या से लेकर महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों में भी बहुत फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अलसी की चटनी खाने के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
अलसी की चटनी खाने के फायदे- Flax Seeds Chutney Benefits in Hindi
अलसी की चटनी का सेवन महिला, पुरुष समेत हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अलसी में मौजूद गुण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं। यही नही प्रेगनेंसी के दौरान भी अलसी की चटनी का सेवन करने से आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और अपच या पेट में गैस जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में भी बहुत उपयोगी होती है।
इसे भी पढ़ें: Roasted Flax Seeds: भुनी अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें खाने के 4 तरीके
अलसी के बीज से बनी चटनी का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने के लिए अलसी की चटनी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अलसी में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने और अर्थराइटिस जैसी गंभीर परेशानी से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होती है।
2. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अलसी के बीज से बनी चटनी का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। अलसी एक हाई फाइबर फूड है और इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है।
3. पीरियड क्रैम्प में लाभदायक
पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन जैसी परेशानियों को कम करने के लिए अलसी की चटनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलसी की चटनी में मौजूद गुण शरीर में हॉर्मोन बैलेंस में रखने का काम करते हैं और पीरियड्स में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?
4. वजन कम करने में उपयोगी
वजन कम करने के लिए अलसी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलसी के बीज में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहता है। अलसी की चटनी खाने से आपकी भूख कंट्रोल होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।
5. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज की समस्या में अलसी की चटनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलसी में मौजूद गुण शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को ठीक रखने और डायबिटीज में वजन कंट्रोल करने में भी बहुत उपयोगी होते हैं। अलसी में मौजूद प्रोटीन, फाइबर और अल्फा लिनोलेनिक शरीर में ब्लड शुगर कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं।
कैसे बनाएं अलसी की चटनी?
अलसी की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले आवश्यकतानुसार अलसी के दानें लें और इन्हें साफ कर्केक तवे पर भून लें। अब इसमें लहसुन की कुछ कलियां मिलाकर मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को किसी बर्तन में निकाल लें और इसमें एक चम्मच सरसों का तेल और सेंधा नमक मिला लें। अब आपकी चटनी बनकर तैयार है। इसका सेवन आप भोजन के साथ किसी भी समय कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)