Can Over Exercising Cause Infertility: एक्सरसाइज और कसरत शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। जिम में वर्कआउट करने से न सिर्फ आपके शरीर की संरचना ठीक रहती है, बल्कि आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी सही रहता है। हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित एक्सरसाइज या वर्कआउट करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आज के समय में यह देखा जाता है कि युवाओं में जिम जाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बॉडी-बिल्डिंग के बढ़ते क्रेज की वजह से जिम जाने वाले युवा तमाम तरह के सप्लीमेंट का भी सेवन करते हैं। इन सबके बीच जिम में बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले लोगों को लेकर यह कहा जाता है कि बहुत ज्यादा जिम करने से पुरुषों की फर्टिलिटी कमजोर हो जाती है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या सच में ज्यादा जिम करने से पुरुषों की फर्टिलिटी कम होती है? आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
क्या ज्यादा जिम करने से फर्टिलिटी कम होती है?- Can Over Exercising Cause Infertility?
बॉडी-बिल्डिंग करने वाले लोगों को जिम में घंटों एक्सरसाइज और वर्कआउट करने की जरूरत होती है। जिम करने वाले लोगों को विशेष डाइट और डाइट में कैलोरी का ध्यान भी रखना होता है। शारीरिक क्षमता से ज्यादा या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से फर्टिलिटी पर होने वाले असर को लेकर एमोरी यूनिवर्सिटी अटलांटा और नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलॉजी द्वारा किये गए कुछ अध्ययनों में भी यह बात कही गयी है कि इसकी वजह से पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन क्षमता और फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। हालांकि इसके पीछे सिर्फ एक्सरसाइज ही बल्कि कई दूसरे कारण भी जिम्मेदार माने जाते हैं। बहुत ज्यादा व्यायाम या एक्सरसाइज करने वाले लोगों का खानपान और उनकी लाइफस्टाइल के प्रभाव की वजह से भी यह स्थिति बन सकती है। वहीं स्पेन के कोरडोबा यूनिवर्सिटी द्वारा किये गए एक रिसर्च में भी यह कहा गया है कि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज और एक्सरसाइज के साथ सप्लीमेंट्स का बहुत ज्यादा सेवन भी आपकी फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर डालता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय पीने से हाइट रुक जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉ समीर कहते हैं कि बॉडी-बिल्डिंग का शौक रखने वाले युवा तेजी से बॉडी बनाने के लिए बहुत ज्यादा एक्सरसाइज और स्टेरॉयड्स या सप्लीमेंट आदि का सेवन करने लगते हैं। जरूरत और शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने और बहुत ज्यादा सप्लीमेंट्स या स्टेरॉयड्स का सेवन करने से भी पुरुषों का स्पर्म काउंट और प्रजनन क्षमता घटती है। रोजाना बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से शरीर में कुछ ऐसे हॉर्मोन बहुत ज्यादा मात्रा में बनने लगते हैं, जिसकी वजह से आपकी प्रजनन क्षमता और फर्टिलिटी पर असर पड़ता है।
टॉप स्टोरीज़
एक्सरसाइज कितनी देर तक करनी चाहिए?- How much Exercise is Enough?
जिम जाने से फले आपको इस बात के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए कि कितनी देर एक्सरसाइज करना आपके लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ विनायक अग्रवाल कहते हैं कि एक्सरसाइज या व्यायाम का अभ्यास आपकी उम्र और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। इसलिए जिम में वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से इस बारे में जरूरी जानकारी लेनी चाहिए और एक्सपर्ट की देखरेख में ही एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। सप्ताह भर में कुल 12 घंटे वर्कआउट करना यानी रोजाना 2 घंटे वर्कआउट या जिम में एक्सरसाइज करना पर्याप्त माना जाता है। लेकिन बॉडी-बिल्डिंग करने के लिए सप्लीमेंट्स या स्टेरॉयड्स का सहारा बिलकुल भी नहीं लेना चाहिए। बिना ट्रेनर या एक्सपर्ट की सलाह के खुद से किसी भी तरह की डाइट प्लान नहीं अपनानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या RO का पानी सेहत के लिए हानिकारक होता है? जानें सच्चाई
बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से न सिर्फ पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है, बल्कि महिलाऐं भी इसका शिकार हो सकती हैं। बहुत ज्यादा या शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने पर शरीर में हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है और ये हॉर्मोन आपकी प्रजनन क्षमता को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। महिलाओं पर भी यह बात लागू होती है। इसलिए बिना किसी एक्सपर्ट या ट्रेनर की सलाह के एक्सरसाइज या वर्कआउट प्लान नहीं बनाना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)