Doctor Verified

5 संकेत जो बताते हैं कि आपकी आंखें थकने लगी हैं, जानें कैसे दें आंखों को आराम

Eye Strain Signs: क्‍या कभी आपने गौर क‍िया है क‍ि आंखों में भी थकान होती है? आंखों की थकान होने पर कई संकेत नजर आते हैं, ज‍िनके बारे में आगे जानेंगे।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Apr 06, 2023 13:27 IST
5 संकेत जो बताते हैं कि आपकी आंखें थकने लगी हैं, जानें कैसे दें आंखों को आराम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Eye Strain Signs: आंखें हमारे शरीर का अहम ह‍िस्‍सा हैं। ख्‍याल न रखने के कारण, आंखें बीमार‍ियों की चपेट में आ जाती हैं। आंखों की समस्‍या, आजकल आम होती जा रही है। हमारे शरीर की तरह आंखों में भी थकान हो जाती है। कारण है, हमारी बढ़ती लापरवाही। ड‍िज‍िटल लाइफस्‍टाइल में रहने के कारण, स्‍क्रीन टाइम बढ़ गया है। लंबे समय तक महसूस होने वाली आंखों की थकान, को नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए। इसके दुष्‍प्रभाव के रूप में, आंखों का व‍िजन कमजोर हो जाता है। ऐसे कई संकेत हैं, जो बताते हैं क‍ि हमारी आंखों को आराम की जरूरत है। एक लक्षण की बात करें, तो आंखों में सूजन आना भी, थकान का लक्षण है। आंखों में सूजन नजर आ रही है, तो समझ जाएं, आपकी आंखों पर जोर पड़ रहा है। आगे जानेंगे, आंखों में थकान के अन्‍य संकेत और थकान कम करने के उपाय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।               

आंखों में थकान के संकेत- Eye Strain Signs  

1. आंखों में जलन होना 

आंखों में थकान होने पर जलन महसूस होती है। आंखों में होने वाली जलन को नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए। जो लोग, स्‍क्रीन पर ज्‍यादा देर के ल‍िए काम करते हैं, उनकी आंखों में जलन महसूस होती है। आंखों में कचरा या धूल चले जाने से भी, जलन हो सकती है, इसल‍िए जलन महसूस होने पर, आंखों को ठंंडे पानी से धो लें।

2. आंखों से पानी आना 

आंखों में थकान के कारण, आंखों से पानी आ सकता है। क‍िसी चीज को लंबे समय पर देखने या ध्‍यान केंद्र‍ित रखने के कारण, आंखों से पानी आ सकता है। ये संकेत बताता है क‍ि आपकी आंखों को, आराम की जरूरत है। आंखों में पानी आने पर, कुछ देर के ल‍िए काम बंद कर दें और आराम करें।

3. ड्राई आई की समस्‍या 

आंखों में थकान होने पर, आंखों में रूखापन बढ़ जाता है। आंखों में रूखेपन के कारण, दर्द भी महसूस हो सकता है। जो लोग, तेज लाइट में काम करते हैं, उनके साथ ये समस्‍या हो सकती है। लाइट के कारण, आंखें सेंस‍िट‍िव हो जाती है। आंखों में रूखापन महसूस होने पर, कुछ देर आंखों को बंद करके आराम करें।   

इसे भी पढ़ें- आंखें कमजोर होने के बावजूद चश्मा न लगाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जरूर बरतें सावधानी

4. स‍िर दर्द होना 

स‍िर में दर्द होना होने का मतलब है, आपकी आंखों में थकान है। आंखें कमजोर होने पर भी, स‍िर में दर्द हो सकता है। 1 या 2 द‍िन, स‍िर दर्द होना सामान्‍य है। लेक‍िन इससे लंबे समय तक स‍िर दर्द होना सामान्‍य नहीं है। डॉक्‍टर से जांच कराएं। स‍िर में दर्द होना, कई कंडीशन्‍स का लक्षण है इसल‍िए चेकअप को नजरअंदाज न करें।         

5. धुंधला नजर आना 

आंखों में थकान होने पर, धुंधला नजर आ सकता है। आपने नोट‍िस क‍िया होगा, ज‍िस द‍िन आप देर तक काम करते हैं, उस द‍िन आंखों में थकान भरी होती है और आंखों से साफ नहीं द‍िखाई देता। आंखों की थकान दूर करने के ल‍िए, आंखों के बाहरी ह‍िस्‍से में, हल्‍के हाथ से माल‍िश करें।        

आंखों की थकान कैसे दूर करें?- Eye Strain Prevention Tips  

eye strain remedies

  • आंखों का मॉइश्चर बरकरार रखने के ल‍िए, खीरे का इस्‍तेमाल करें। खीरे की स्‍लाइस को काटकर आंखों पर रखें। 
  • आंखों पर ठंडे पानी के छींटें डालें। ऐसा करने से आंखों को आराम म‍िलेगा। 
  • आंखों की थकान से बचने के ल‍िए, 20-20-20 रूल फॉलो करें। हर 20 म‍िनट में, 20 फीट दूर तक, 20 सेकेंड्स के ल‍िए देखें।
  • लंबे समय तक पढ़ने या लैपटॉप पर काम करने से बचें। बीच-बीच में आंखों को रेस्‍ट दें और स्‍क्रीन से दूर रहें।  
  • आंखों की थकान दूर करने के ल‍िए, लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। डॉक्‍टर की सलाह के बगैर, आई ड्रॉप्‍स का इस्‍तेमाल न करें।

उम्‍मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।

Disclaimer