आई फ्लू के जहर को हाथों-हाथ दूर करते हैं ये घरेलू उपाय

आई फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। इसे इन्फ्लूएन्जा नाम से भी जाना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आई फ्लू के जहर को हाथों-हाथ दूर करते हैं ये घरेलू उपाय


आई फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। इसे इन्फ्लूएन्जा नाम से भी जाना जाता है। इस रोग में आंख लाल होने के साथ ही हल्की सूज जाती है। साथ ही आंख में जलन की समस्या भी रहती है। यह बीमारी मानसून के समय और अधिकतर उसके बाद ही होती है। आमतौर पर यह संक्रमण इन्फ्लूएन्जा वायरस से होता है। इस वायरस के सबसे आम प्रकार ए और बी हैं। अधिकांश लोगों को अपने जीवन के दौरान कई बार फ्लू के संक्रमण होते हैं। जिसके चलते दैनिक काम करने में दिक्कत होने के साथ ही पढ़ाई और आॅफिस का टोटा होता है। आज हम आपको आई फ्लू से बचने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। आइए जानते हैं—

इसे भी पढ़ें : किन कारणों से हो सकता है स्वाइन फ्लू

 

नमक का पानी

नमक का पानी हमें कई चीजों से आराम दिलाता है। आई फ्लू होने पर नमक के पानी से आंखों को साफ करने से वायरस खत्म होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लगभग 1 कप पानी में करीब एक चम्मच नमक डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा करने के बाद इसे आई ड्राप की तरह आंखों में डालें। ऐसा करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह  जरूर ले लें। क्योंकि कई बार लोगों को इस मिश्रण से एलर्जी हो जाती है।

दूध और शहद

दूध और शहद का मिश्रण भी आई फ्लू से छुटकारा पाने का अच्छा विकल्प है। इसके लिए बराबर मात्रा में हल्के गर्म दूध में शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर ड्रापर की मदद से इसे आंख में डालें। इसके बाद चाहे तो आंख साफ पानी से धो लें।

ऐलोवेरा है असरदार

ऐलोवेरा वाकई में एक फायदेमंद पौधा है। एंटीसैप्टिक गुणों से भरपूर ऐलोवेरा आई फ्लू से भी राहत प्रदान करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा के पौधे से ताजा जैल निकालें और इसे पानी में डाल कर अच्छे से मिला दें। इसके बाद इसे बूंद बूंद करके प्रभावित आंख में डालें।

इसे भी पढ़ें : फ्लू से बचाव के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स!

बोरिक एसिड

बोरिक एसिड के इस्तेमाल से भी आई फ्लू से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच बोरिक एसिड डालकर उबालें। जब यह ठंडा हो जाए तो कॉटन की मदद से बूंद के माध्यम से आंख में डालें। इसके बाद आंख को धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से काफी आराम मिलेगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article On Communicable Diseases In Hindi

Read Next

जानिए क्या है टोक्सोप्लाजमोसिस

Disclaimer