बड़बेरी है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी इन 5 समस्याओं को करती है कंट्रोल

बड़बेरी स्वास्थ्य के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकती है। यह डायबिटीज, कैंसर, फ्लू जैसी परेशानियों से बचाव करने में असरदार है। आइए जानते हैं इसके फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
बड़बेरी है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी इन 5 समस्याओं को करती है कंट्रोल


Elderberry Benefits :एल्डरबेरी यानि बड़बेरी  कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मुख्य रूप से फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है और फैट की मात्रा काफी कम होती है। अन्य बेरीज की तरह बड़बेरी में एंऑक्सीडेंट्स, खनिज और  विटामिन्स भरपूर रूप से होते हैं। इसके अलावा  इसमें कई पोषक तत्व जैसे- पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम  आदि अच्छी मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याआएं जैसे- गले की खराश, दस्त, जुकाम, कफ इत्यादि की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

बड़बेरी के फायदे (Elderberry Health Benefits)

बड़बेरी के सेवन से फ्लू, कोलेस्ट्रॉल, कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा बड़बेरी के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

1. फ्लू से करे बचाव

बड़बेरी के सेवन से वायरल फ्लू से बचाव किया जा सकता है। रिसर्च के मुताबिक, बड़बेरी इम्यूनिटी को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। यह शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे में बड़बेरी के सेवन से फ्लू के लक्षणों को कम किया जा सकता है। 

2. कोलेस्ट्रॉल करे संतुलित

बड़बेरी में स्टेरोल्स मौजूद  होते हैं। यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मददगार होता है। रिसर्च के मुताबिक, अगर आप प्रतिदिन 2 ग्राम स्टेरोल युक्त आहार का सेवन करते  हैं, तो इससे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - गोजी बेरी के ज्यादा सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

3. कैंसर से करे बचाव 

बड़बेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। रिसर्च में बताया गया है कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार का सेवन करने से फ्री-रेडिकल्स से बचाव किया जा सकता है। फ्री-रेडिकल्स शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बड़बेरी का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

4. दिल को रखे स्वस्थ

बड़बेरी में फ्लेवोनोइड्स  (Flavonoids)  होते हैं, जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। अगर आप नियमित रूप से बड़बेरी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड हृदय से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।  

5. डायबिटीज करे कंट्रोल 

बड़बेरी में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) होते हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर  सकते हैं। बड़बेरी में मौजूद पॉलीफेनोल्स टाइप 2 डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में भी मददगार हो सकते हैं। 

बड़बेरी का कैसे कर सकते हैं सेवन? (How to use Black Elderberries) 

  • बड़बेरी का सेवन सिरप के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए 100 ग्राम करीब बड़बेरी लें। इसमें 1 गिलास पानी और कच्चा शहद मिक्स करके अच्छे से उबाल लें। अब इस सिरप को एक जार में बंद करके स्टोर कर लें। जरूरत पड़ने पर केक, पेनकेक जैसी चीजों में मिक्स करके इसका सेवन किया जा सकता है। 
  • सलाद के रूप में बड़बेरी का सेवन किया जा सकता है। 
  • इसके अलावा बड़बेरी को डार्क चॉकलेट के साथ मिक्स करके भी खाया जा सकता है। 

बड़बेरी के सेवन से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। इससे दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर की अन्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इससे बीमारियों का इलाज नहीं किया जा सकता है। यह बस  कुछ समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकता है। वहीं, अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही बड़बेरी का सेवन करें। 

Read Next

इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए खाएं ये हेल्दी ड्राई फ्रूट्स, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version