Egg White vs Whole Egg for Cholesterol: अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नाश्ते में भी उबले हुए अंडे या ऑमलेट खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन बहुत से लोग यह मानते हैं कि अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अंडे का सफेद भाग खाना चाहिए या पूरा अंडा भी खा सकते हैं? आइए इस लेख में जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अंडे की सफेदी या पूरा अंडा खाना चाहिए?
हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडे की सफेदी या पूरा अंडा खाएं?- Egg White vs Whole Egg in High Cholesterol?
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अक्सर लोग अंडे का सेवन करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इस समस्या में कई लोगों का मानना है कि अंडे का सफेद भाग खाना फायदेमंद होता है वहीं कुछ लोग यह कहते हैं कि पूरा अंडा भी खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। कई शोध और अध्ययनों में यह बात कही गयी है कि अंडे में गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मौजूद एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन बी, विटामिन ए, आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम आदि भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़े: क्या अंडे का पीला भाग (जर्दी) वाकई बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर से जानें पूरी सच्चाई
टॉप स्टोरीज़
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कैसे खाएं अंडा?- How To Eat Egg in High Cholesterol?
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में अंडा खाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अंडे में मौजूद गुण और पोषक तत्व का पूरा फायदा पाने के लिए आपको इसका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो अंडे को तेल या बटर आदि में तलकर खाने से बचें। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अंडे को उबालकर खा सकते हैं। अगर आप 2 या 3 अंडे से ज्यादा अंडा खाते हैं तो इसका पीला भाग निकालकर खाएं।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है बशर्ते आप इसका सेवन करते समय ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखें। एक दिन में बहुत ज्यादा अंडे खाने की जगह नियमित रूप से 2 या 3 अंडे का सेवन करने से आपको फायदा मिलता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए दिन में 3 से 4 अंडे का सेवन करना फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)