अखरोट के फायदे आपने कई बार पढ़े होंगे, यह दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन क्या आपने कभी भीगे अखरोट के फायदों के बारे में पढ़ा है? अखरोट दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। अखरोट में विटामिंस, मिनरल्स, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इस तरह अखरोट में कई सारे तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने भीगे हुए अखरोट खाए हैं? भीगे अखरोट में कई गुण छिपे होते हैं। आइए जानते हैं रोजाना भीगे अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
कब्ज को करे दूर
अखरोट में फाइबर की मात्रा भरपूर रूप से होती है। फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पेट को सही रखने और कब्ज की परेशानियों को दूर करने में अखरोट काफी अच्छा माना जाता है। भीगे हुए अखरोट के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
भीगे हुए अखरोट के सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग नियमित रूप से 2-3 अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम रहता है। भीगे अखरोट ब्लड शुगर को कम कर डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है
हड्डियों को रखे मजबूत
अखरोट में कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर रूप से होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। इसके अलावा अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो हड्डियों को अंदर से मजबूती प्रदान करता है। ओमेगा-3 एसिड से भरपूर होने की वजह से अखरोट के सेवन से सूजन की समस्या कम होती है।
दिल को रखे स्वस्थ
अखरोट के सेवन से दिल को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें ओमेगा-3 एसिड की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जो दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर रोगियों को नियमित रूप से भीगे अखरोट का सेवन करना चाहिए। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को निर्माण करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह हर्ट रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें - क्या सेहत के लिए फायदेमंद है केले का चिप्स? जानिए इसके फायदे और नुकसान
कैंसर के खतरे को करता है कम
कई स्टडीज में इस बात का खुलासा हुआ है कि अखरोट के सेवन से कई तरह के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। भीगे अखरोट खाने से प्रॉस्टेट, ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स नामक तत्व होता है, जो कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करता है। अखरोट के सेवन से हार्मोंस संतुलित होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने नहीं देता है।
इसे भी पढ़ें - Winter Vegetables: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है फूल गोभी, जानें सर्दियों में इसे खाने के 7 फायदे
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
गर्भॉवती महिलाओं के लिए भी भीगे अखरोट सेहतमंद साबित हो सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग के विकास के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर्स की सलाह लेकर अखरोट का सेवन करें। यह मां और बच्चे के लिए फायदेमंद हो सकता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा प्रचुर रूप से होती है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही यह अन्य कई रोगों से बचाव करने में हमारी मदद करता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए नियमित रूप से भीगे अखरोट का सेवन करें।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
Read Next
Winter Vegetables: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है फूल गोभी, जानें सर्दियों में इसे खाने के 7 फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version