ज्यादा मीठा खाने वालों को होता है इन 8 स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा, जानें कैसे कम करें मीठे की लत

चीनी ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जानें ज्यादा चीनी खाने वालों में कौन सी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है और चीनी खाने की लत को कैसे कम कर सकते हैं।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Aug 28, 2019 17:53 IST
ज्यादा मीठा खाने वालों को होता है इन 8 स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा, जानें कैसे कम करें मीठे की लत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

कुछ लोगों को मीठा खाना इतना पसंद होता है कि वो हर समय मीठी चीजों की तरफ आकर्षित होते हैं। सफेद चीनी यानी रिफाइंड शुगर (Refined Sugar) का ज्यादा सेवन, शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आमतौर पर लोग यही मानते हैं कि मीठा खाने से वजन बढ़ता है या डायबिटीज की समस्या होती है। मगर मीठा खाने से अन्य कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। जिन लोगों को मीठा खाने की लत है, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। आइए आपको बताते हैं ज्यादा मीठा खाने से होने वाली 8 स्वास्थ्य समस्याएं और मीठे की लत छोड़ने के आसान तरीके।

डायबिटीज (Diabetes)

दरअसल चीनी से डायबिटीज नहीं होता है, लेकिन वास्तव में चीनी का मीठे पेय और मधुमेह के बीच संबंध है| यह इसलिए है, क्योंकि चीनी से मोटापा आता है, जो डायबिटीज का जोखिम का कारक है| एक जगह बैठे रहने और कम शारीरिक एक्टिविटीज के कारण शरीर में कई प्रकार के मेटाबॉलिक व हार्मोन के बदलाव होते हैं, जिससे इंसुलिन का प्रतिरोध बढ़ जाता है और पेंक्रियाटिक सेल्स खराब होने लगते हैं और स्थिति ऐसी आ जाती है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए, जितना इंसुलिन शरीर में चाहिए, उत्पादन उससे कम होने लगता है। इससे व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो जाता है।

हृदय बीमारी व आघात (Heart Attack)

जो लोग चीनी और चीनी के उत्पादों का ज्यादा सेवन करते हैं, उनमें ट्राई-ग्लिसरसाइड्स की मात्रा बढ़ जाती है जबकि एचडीएल कोलेस्ट्राल कम होने लगता है। एचडीएल अच्छा कोलेस्ट्राल है, जो आपको हृदयाघात से संरक्षित रखता है| हाई ट्राई-ग्लिसरसाइड्स और कम एचडीएल के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें:- चीनी और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद फ्रक्टोज है नुकसानदायक, मोटापे के अलावा भी हैं खतरे

लिवर की बीमारी (Liver Diseases)

चीनी में फ्रक्टोज होता है। जब हम फ्रक्टोज वाली चीजें खाते हैं, तब ये लिवर में जमा हो जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर एनर्जी के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सके। ऐसे में अगर आप मेहनत नहीं करते हैं या ज्यादा शुगर खाते हैं, तो लिवर में बहुत ज्यादा फ्रक्टोज जमा हो जाता है। जिसके बाद लिवर इसे फैट (चर्बी) में बदलना शुरू कर देता है। इससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है। इससे आगे चलकर लिवर कैंसर का भी खतरा होता है।

कैंसर (Cancer)

कैंसर आज दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। कैंसर के खतरे को बढ़ाने में इंसुलिन हार्मोन मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए कई वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं कि इंसुलिन के स्तर के सतत बढ़ने से [चीनी की खपत के कारण] कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। इसके अतिरिक्त चीनी के सेवन से कई तरह की मेटाबॉलिक समस्याएं भी हो सकती हैं, जो कैंसर के होने का दूसरा संभवित कारण होता है|

दाँतों की समस्याएं (Dental Problems)

अतिरिक्त चीनी (जैसे कि सुक्रोस व उच्च फ्रुक्टोस कार्न सिरप) में अत्यधिक कैलोरीज होती हैं, जबकि कोई आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते हैं| इस वजह से उन्हें “रिक्त” कैलोरीसज कहते हैं| चीनी में कोई प्रोटीन, आवश्यक चर्बी, विटामिंस या खनिज नहीं होते हैं .... मात्र शुद्ध उर्जा होती है| जब लोग चीनी के रूप में 10-20% कैलोरीज की खपत कर लेते हैं, तब उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। दांतों के लिए चीनी बहुत खराब होती हैं, क्योंकि इससे मुंह में बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है।

बच्चों में अतिसक्रियता (ADHD in Children)

चीनी पर लेबल है कि यह बच्चों में अतिशय सक्रियता की दोषी है| कुछ बच्चे चीनी से अतिशय सक्रिय रहते हैं| जब उन्हें चीनी मिल जाती है, जब वे वास्तव में उद्दंड हो जाते हैं| लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है| इस पर जो साहित्य है, वह बिल्कुल भी निर्णायक नहीं है।

इसे भी पढ़ें:- मैदा, चीनी और फास्ट फूड्स के ज्यादा सेवन से होता है ये गंभीर रोग, जानें इसके लक्षण

मोटापा बढ़ता है (Obesity)

चीनी में सुक्रोज और फ्रक्टोज होता है और कैलोरीज की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा चीनी शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी धीमी करती है। यही कारण है कि चीनी का ज्यादा सेवन करने से मोटापे का खतरा बढ़ता है।

अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याएं व याददाश्त की समस्याएं (Other Mental Problems)

चीनी का लेप्टिन प्रतिरोध में भी योगदान रहता है, जो वजन बढ़ने, भूख व नींद की परेशानी आदि के लिए परेशानी का सबब बनता है| यहाँ तक कि चीनी के अधिक सेवन से याददाश्त की समस्याएँ भी हो सकती हैं

चीनी की लत छुड़ाने के उपाय (Tips to Control Sugar Cravings)

  • मैदा, आर्टिफिशियल शुगर, पैकेटबंद आहारों का सेवन कम करें।
  • सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्कुट, चॉकलेट आदि का सेवन कम करें।
  • भोजन में प्रोटीन ज्यादा लें।
  • यदि आप करबोहाईड्रेट्स खा रहे हैं, तो बिना स्टार्च वाली सब्जियाँ खाएँ।
  • तनाव कम लें क्योंकि तनाव में मीठा खाने का मन करता है।
  • अच्छी नींद लें, ताकि आप रात में जागकर स्नैक्स न खाएं।

Read more articles on Miscellaneous in Hindi

Disclaimer