आज के समय में माता-पिता अपने बच्चे की सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं। उनके लिए कैसा आहार होना चाहिए, कैसी दिनचर्या होनी चाहिए, इस पर अभिभावकों का पूरा ध्यान होता है। इसी चिंता और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताएंगे कि बच्चों में कसरत करने की आदत कैसे डाल सकते हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कसरत जरूरी है। बड़ों की तरह बच्चों को कसरत की अहमियत नहीं पता होती इसलिए उन्हें इसकी आदत डालने के लिए आपको कुछ खास टिप्स के बारे में जान लेना चाहिए।
बच्चों के लिए क्यों जरूरी है कसरत?
- शरीर फिट होता है और इम्यूनिटी बरकरार रहती है।
- बच्चे कसरत करके मोटापे, डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।
- शरीर में फुर्ती और लचीलापन रहता है।
- शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- कसरत करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं।
- शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है।
टॉप स्टोरीज़
बच्चे की मनपसंद एक्टिविटी चुनें
आप बच्चे से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वो योग के पोज या इंटेंस वर्कआउट कर ले। बच्चे खेल-खेल में ही कसरत को अपने रूटीन में शामिल कर पाएंगे। आप उनकी पसंदीदा एक्टिविटी में साथ दें। बच्चों को साइकिल चलाने का शौक होता है। आप उन्हें साइकिल चलाना, रनिंग, रस्सी कूदना और बॉस्केटबॉल खेल आदि जैसी आसान एक्टिविटीज को करने के लिए प्रेरित करें।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए एक्सरसाइज: ये 6 व्यायाम करने से बेहतर होता है बच्चों का शारीरिक-मानसिक विकास, जानें अन्य फायदे
10-15 मिनट से हो शुरुआत
- अपने बच्चे को कसरत करने की आदत डालना चाहते हैं, तो पहले ही दिन टार्गेट न बनाएं।
- शुरुआत में 10 ये 15 मिनट कसरत करवाएं।
- बच्चे को पहले मेडिटेशन और वॉर्मअप करने के लिए कहें।
- वॉर्मअप में उसके पसंद का गेम खेलने के लिए कहें।
- फिर कसरत करके दिखाएं और उसे दोहराने के लिए कहें।
बच्चों को प्रोत्साहन दें
किसी भी काम को करने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत होती है। बच्चे को शुरुआत में कसरत करवाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन आप बच्चे को कसरत के फायदे समझाएं। इसके अलावा बच्चे में जीत का भाव डालें। आप खुद बच्चे के साथ कसरत करें। इससे बच्चे को कसरत के फायदे बेहतर ढंग से समझ आएंगे। आप बच्चे के साथ कॉम्पिटिशन भी कर सकते हैं। जैसे उसके साथ रेस में भाग लें और जीतने पर ईनाम दें।
बच्चे से कौनसी एक्सरसाइज करवाएं?
- शुरुआत में बच्चे से पुशअप्स करवाएं।
- एरोबिक्स करना बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।
- पेट के साथ क्रंचेज, स्ट्रेचिंग करवाएं।
- डांस करना भी एक अच्छी एक्टिविटी है।
- टहलना, दौड़ना और साइकिल चलाना आदि एक्टिविटीज करवाएं।
1 घंटा रोजाना खेलने दें आउटडोर गेम्स
आप बच्चे को हर दिन कम से कम 1 घंटा आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चा फिट और हेल्दी रहेगा।आउटडोर गेम्स के जरिए उसकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर ढंग से हो सकेगी। आप बच्चे को ऐसी चीजें घर पर लाकर दें जिसके जरिए बच्चे कसरत कर सकें। जैसे साइकिल, स्किपिंग रोप, बैडमिंटन, फुटबॉल, स्केट्स, बॉस्केटबॉल आदि।
इन आसान टिप्स के जरिए आपका बच्चा 2 से 3 महीनों में खुद ही कसरत करने का शौकीन बन जाएगा। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।