व्यक्ति की अच्छी और हेल्दी आदतें उसके संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हेल्दी हैबिट्स न सिर्फ आपको हेल्दी रखता है बल्कि कई लाइफस्टाइल डिजीज से मुक्त भी रखता है। अगर आप अच्छी जीवनशैली चाहते हैं आपको आपनी बुरी आदतों को त्याग कर अच्छी आदतों को अपनाना होगा। यहां हम आपको 5 ऐसे आदतों के बारे में बता रहे हैं जिनका जानना आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।
रोजाना सही नींद जरूरी
तनाव महत्वाकांक्षा और सफलता का पर्याय लगभग एक फैशनेबल शब्द बन गया है। बिना वजह का तनाव और सही नींद न लेना, देर रात तक काम करना आपकी नींद को प्रभावित करता है। मूल बात यह है कि व्यक्ति को सही समय पर सोना और जागना चाहिए। क्यों कि सही नींद लेने से त्वचा पर असमय झुर्रियां नहीं आती है और शरीर में सूजन की संभावन कम हो जाती है। हालांकि आप वीकेंड में ज्यादा नींद ले सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
आंतों का रखें ख्याल
हमारी आंतें गेटकीपर का काम करती हैं, यह एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर हमारे शरीर की रक्षा करती हैं। जी हां, हमारी आंतें यह सब करती हैं। आंतें शरीर को हानिकारक वायरल बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती हैं। विषाक्तता को बाहर निकाली हैं। आंतें शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती हैं। इसलिए आप अपने प्रोबायोटिक्स को लेना न भूलें। दरअसल, प्रोबायोटिक्स पेट के बैक्टीरिया का लाभकारी रूप हैं, जो प्राकृतिक पाचक रस और एंजाइमों को प्रोत्साहित कर पाचन अंगों को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा, आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड फूड से बचें, बहुत ज्यादा सैनिटाइजर और फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल न करें, तनाव कम करें, नींद अधिक लें।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
रोजाना सोकर उठने के बाद 5 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें यह आपको रात में अच्छी नींद दिलाएगा साथ ही मास्तिष्क को शांति प्रदान करेगा। आपके शरीर को स्फूर्ति देगा, आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन विनिमित होगा। इससे ह्रृदय स्वास्थ्य और रक्त चाप में सुधार होगा। दिन में प्रोबायोटिक्स का सेवन जरूर करें। जैसे: घर का बना दही और कांजी पेय (यह एक किण्वित पेय है जो प्राय: गाजर और चुकन्दर से बनाया जाता है) आदि।
दिनभर उर्जा से भरे रहने के लिए करें ये काम
300 मिली पानी में तुलसी के कुछ पत्ते रातभर के लिए भिगो कर रख दें। और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडार, 1/2 चम्मच शतावरी पाउडर, 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1/2 चम्मच ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर और एक चुटकी कालीमिर्च, इसके अलावा एक चम्मच कसा हुआ अदरक आदि समाग्रियां इकट्ठा कर लें। अब इन सामाग्रियों को 300 मिली पानी में 5 मिनट तक उबालें। हल्दी को सबसे आखिरी उबाल आने पर डालना है। अब गैस बंद कर दें और इसमें आधा चम्मच आमला पाउडर, एक चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल डाल दें।
यह पेय आपके हॉर्मोंस को बैलेंस में रखता है। बॉली को हील करता है। आंतों और पेट की समस्याओं को दूर करता है। इंसुलिन के स्तर को नियमित करता है। सूजन और जलन को रोकता है। इसलिए आप इसे अपनी आदतों में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दूषित और गंदा पानी पीने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव
खानपान का हो सही समय
खाना सही समय पर खाएं। आपके भोजन में 4 से 5 घंटे का गैप होना चाहिए। अगर आप रोजाना एक ही समय पर खाना खाते हैं तो आपकी नियमित रहेगी। इसके अलावा आपके शरीर को अपनी सभी जीवन प्रक्रियाओं के लिए पानी की आवश्यकता होती है, जो कि बड़े और छोटे परिवर्तनों के लिए जरूरी होता है। आप इन सभी आदतों को अपनाकर जीवनभर हेल्दी और बीमारी से मुक्त जीवन जी सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi