Doctor Verified

क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने से किडनी की पथरी हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Stress Cause Kidney Stones: क्या बहुत ज्यादा तनाव या स्ट्रेस लेने से किडनी स्टोन हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: May 10, 2023 20:52 IST
क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने से किडनी की पथरी हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Does Stress Cause Kidney Stones: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और कामकाज के प्रेशर की वजह से तनाव और एंग्जायटी जैसी परेशानियों से लगभग हर आदमी जूझ रहा है। तनाव और मानसिक परेशानियों का आपकी शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से किडनी से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी रहता है। ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रेस या बहुत ज्यादा तनाव लेने की वजह से आपको किडनी स्टोन की बीमारी हो सकती है। किडनी स्टोन की समस्या दरअसल किडनी में कैल्शियम, सिस्टीन और ऑक्सालेट जैसी चीजों के इकट्ठा होने पर होती है। किडनी में स्टोन बढ़ने पर आपको पेशाब करने में परेशानी, किडनी फंक्शन में दिक्कत जैसी समस्याएं होती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई स्ट्रेस या तनाव की वजह से आपको किडनी स्टोन का खतरा रहता है?

क्या स्ट्रेस की वजह से किडनी स्टोन हो सकता है?- Does Stress Cause Kidney Stones in Hindi

किडनी से जुड़ी बीमारियां ज्यादातर लोगों में असंतुलित खानपान और जीवनशैली के कारण होती हैं। इस समस्या में आपको पीठ और पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द का भी सामना करना पड़ता है। ऑक्सालेट की अधिक मात्रा वाले फूड्स का सेवन और शरीर में पानी की कमी के कारण आपको किडनी स्टोन का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहता है। किडनी स्टोन की समस्या में आपको पेशाब करते समय गंभीर जलन, दर्द और परेशानी का अनुभव होता है। तनाव की वजह से भी आपको किडनी स्टोन का खतरा रहता है। दरअसल जब आपका मन और शरीर किसी तरह की कठिनाई या चुनौती महसूस करता है, तो तनाव बढ़ जाता है। इसकी वजह से शरीर में कुछ हॉर्मोन की मात्रा बढ़ने लगती है। तनाव की वजह से होने वाले साइड इफेक्ट्स के कारण आपको किडनी स्टोन का खतरा बढ़ता है।

Does Stress Cause Kidney Stones

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को किडनी की पथरी ज्यादा क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि तनाव की वजह से आपको मोटापा, शरीर में हार्मोनल असंतुलन, डिहाइड्रेशन और विषाक्त पदार्थों के बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं के कारण आपका खानपान भी बिगड़ जाता है। जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं, तो आपका शरीर वैसोप्रेसिन और एड्रेनोकोर्टिकोट्रोपिन (एसीटीएच) जैसे हॉर्मोन का उत्पादन तेज कर देता है। ये हॉर्मोन शरीर में तनाव के खिलाफ प्रतिक्रिया करते हैं। इसकी वजह से कोर्टिसोल और पैराथैर्मोन जैसे का उत्पादन भी ट्रिगर होता है। इसकी वजह से शरीर में कैल्शियम का उत्पादन भी बढ़ता है। इन सभी कारणों की वजह से ही स्ट्रेस की समस्या में किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव की वजह से होने वाले इन साइड इफेक्ट्स के कारण भी किडनी स्टोन का खतरा बढ़ता है-

  • शरीर में पानी की कमी
  • वजन बढ़ना
  • खानपान और जीवनशैली की आदतों में बदलाव
  • हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन

किडनी स्टोन की समस्या में आपको लक्षण दिखने पर तुरंत जांच और इलाज लेना चाहिए। किडनी स्टोन की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट के अलावा यूरिन टेस्ट की सहायता ली जाती है। किडनी स्टोन से बचने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और लिक्विड डाइट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों में बदलाव करने चाहिए। बहुत ज्यादा स्ट्रेस की वजह से आपको किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्ट्रेस को भी कंट्रोल करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer