दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए दीपिका ले रही हैं देसी 'सत्तू' का सहारा, जानें इसके 5 फायदे

दीपिका पादुकोण इन दिनों दिल्ली में फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। दिल्ली की तेज गर्मी और उमस के कारण दीपिका को शूटिंग में परेशानी हो रही थी। इस चिलचिलाती धूप में अपनी बॉडी को कूल रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दीपिका ने एक देसी नुस्खा आजमाया। उन्होंने अपनी डाइट में सत्तू का शर्बत शामिल किया है। गर्मियों में सत्तू को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW

एसिड अटैक पीड़िता के किरदार में दीपिका

फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका 'मालती' के किरदार में नजर आएंगी। पिछले दिनों फिल्म के सेट से दीपिका के लुक की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
सत्तू को गर्मी में पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारत में गांवों में आज भी लोग गर्मी से बचाव के लिए सत्तू के शर्बत का सेवन खूब करते हैं। आइए आपको बताते हैं सत्तू कितना फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें:- गर्मी में पिएं ये 5 हर्बल चाय, पेट को मिलेगी ठंडक और लू से रहेगा बचाव

लू से बचाता है सत्तू

गर्मी के मौसम में चलने वाली तेज गर्म हवाओं (लू) का शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इससे बचाव के लिए सत्तू का शर्बत बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये पेट को ठंडा रखता है। सत्तू के शर्बत को आप मीठा या नमकीन अपनी पसंद अनुसार बना सकते हैं।

Buy Online: SWASTIK Sattu 950 Gms (3pc 250 grams, 1 pc 200 Gms) , Offer Price: Rs. 230/-

अपच, एसिडिटी और कब्ज

सत्तू को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें ढेर सारे मिनरल्स के साथ-साथ भरपूर फाइबर होता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होने के कारण ये पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, एसिडिटी और मुंह के छालों में बहुत फायदेमंद होता है।

आयरन से भरपूर होता है सत्तू

चने और जौ से बना सत्तू आयरन से भरपूर होता है। इसलिए इसे पीने से शरीर में खून बढ़ता है और एनीमिया से बचाव रहता है। आयरन होने के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:- रात में क्यों नहीं करना चाहिए दही का सेवन? जानें क्या है दही खाने का सही समय

हल्का भोजन होता है सत्तू

सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये बहुत हल्का और सुपाच्य होता है। गर्मियों में भारी भोजन करने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसलिए दोपहर या शाम के समय सत्तू का शरबत पीना आपके लिए फायदेमंद होता है। इससे पेट भी भरा रहता है। सत्तू बहुत आसानी से पच जाता है।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

शहतूत खाने से दूर होती है खून की कमी, हृदय रोगों और डायबिटीज में भी है फायदेमंद

Disclaimer