Expert

गर्मि‍यों में रहेंगे हेल्‍दी और फ्रेश, अभी से अपनाएं ये 5 आसान डाइट ट‍िप्‍स

How To Stay Healthy In Summers: गर्मियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में हेल्‍दी रहने के ल‍िए आसान डाइट ट‍िप्‍स जान लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मि‍यों में रहेंगे हेल्‍दी और फ्रेश, अभी से अपनाएं ये 5 आसान डाइट ट‍िप्‍स

Summer Diet Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में शरीर आसानी से बीमारी का श‍िकार हो जाता है। तापमान में अचानक आए बदलाव के दौरान अगर सेहत के प्रत‍ि लापरवाही बरतेंगे, तो बीमारी और संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जाएंगे। इस  मौसम में वायरल फ्लू, सर्दी-जुकाम, स‍िर दर्द, थकान, कमजोरी, शरीर में दर्द आद‍ि समस्‍याएं होती हैं। इन समस्‍याओं से बचने के ल‍िए कुछ आसान डाइट ट‍िप्‍स की मदद ले सकते हैं। इन डाइट ट‍िप्‍स की मदद से आप बदलते मौसम में बीमार नहीं पड़ेंगे और शरीर गर्म‍ियों के मौसम के ल‍िए तैयार हो जाएगा। धूप और गर्मी के प्रभाव से खुद को बचाने और फ‍िट रहने के ल‍िए जानें आसान डाइट ट‍िप्‍स। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

1. हेल्‍दी नाश्‍ते से करें द‍िन की शुरुआत 

इस मौसम में हेल्‍दी नाश्‍ता करेंगे, तो पूरा द‍िन ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्‍दी नाश्‍ता करने से मौसमी बीमार‍ियों से भी बचाव होता है।  इस मौसम में चाय या कॉफी का ज्‍यादा सेवन न करें। नाश्‍ते में या सुबह के समय ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। गर्म‍ियों में अंकुर‍ित अनाज, उपमा, दल‍िया, जूस, अनार, संतरा आद‍ि का सेवन कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- Milkshake vs Juice: मिल्‍कशेक या जूस, एक्‍सपर्ट से जानिए सेहत के लिए क्‍या है ज्‍यादा बेहतर        

2. पानी का सेवन करते रहें 

इस मौसम में ड‍िहाइड्रेशन से बचें। थोड़े-थोड़े समय में पानी का सेवन करते रहें। शरीर में पानी की कमी होने से घबराहट, जी म‍िचलाहट, उल्‍टी, मतली, स‍िर में दर्द, मांसपेश‍ियों में दर्द आद‍ि श‍िकायत हो सकती है। खुद को फ‍िट रखने के ल‍िए इस मौसम में 7 से 8 लीटर पानी का सेवन करना चाह‍िए। इस मौसम में नार‍ियल पानी, म‍िंट वॉटर, सौंफ का पानी आद‍ि का भी सेवन कर सकते हैं।   

3. ताजा जूस प‍िएं 

juice benefits in hindi

गर्मि‍यों में ताजे कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स की जगह ताजे जूस का सेवन करना चाह‍िए। स्‍मूदी भी पी सकते हैं। ताजे फल और सब्‍ज‍ियों का रस पीने से शरीर को हीट से बचाया जा सकता है। गर्मि‍यों का मौसम शुरू होते ही थकान महसूस होती है। शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए खीरा, ककड़ी, टमाटर, एलोवेरा, संतरा, केला स्‍मूदी आद‍ि का सेवन कर सकते हैं। 

4. मसाले वाला खाना न खाएं 

गर्मियों से दस्‍तक दे दी है इसल‍िए अब मसाले वाले भोजन को खाने से बचें। ऐसी चीजों का सेवन भी न करें ज‍िसकी तासीर गरम हो। इस मौसम में बीमार पड़ने का आशंका ज्‍यादा होती है इसल‍िए हल्‍का भोजन खाएं। ज्‍यादा तेल या म‍िर्च-मसालों का इस्‍तेमाल न करें।           

5. ठंडी चीजों का सेवन न करें 

तापमान बढ़ने के साथ लोग ठंडी चीजों का सेवन करने लगते हैं और तबीयत खराब हो जाती है। इस मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। इस मौसम में बर्फ या बर्फ का पानी भी नहीं पीना चाह‍िए। ठंडी चीजों का सेवन करने के बजाय ताजा जूस पी सकते हैं। जूस की तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी और ताजगी बनी रहती है।     

गर्मियों में हेल्‍दी रहने के ल‍िए ऊपर बताई ट‍िप्‍स को फॉलो कर सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।         

Read Next

हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होती है डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय, जानें इसकी रेसिपी

Disclaimer