गलत खानपान, ज्यादा तनाव लेने और फिजिकली कम एक्टिव रहने की वजह से आजकल लोग दिल संबंधी बीमारियों से ज्यादा जूझ रहे हैं। आज हम लोगों ने हार्ट अटैक की वजह से बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक को खो दिया। इससे पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी हार्ट अटैक की खबर दी थी। हार्ट अटैक या हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव करने के लिए डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की सलाह दे देते हैं। अगर, आप भी हार्ट अटैक और हार्ट प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं डैंडेलियन की चाय बनाने की रेसिपी और हार्ट हेल्थ के लिए इसके फायदों के बारे में।
डैंडेलियन (सिंहपर्णी) क्या है? - What is Dandelion?
डैंडेलियन (सिंहपर्णी) एक छोटा का पौधा है। इस पौधे पर पीले रंग का फूल उगता है। डैंडेलियन (सिंहपर्णी) का वैज्ञानिक टराक्सेकम ऑफिसिनल (Taraxacum Officinale) है। डैंडेलियन (सिंहपर्णी) औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में डैंडेलियन (सिंहपर्णी) के फूल, जड़ और पत्तियों का इस्तेमाल बहुत किया जाता था। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए, सी और डी, लोहा, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। नियमित तौर पर डैंडेलियन का सेवन किया जाए तो ये कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः लाल एलोवेरा जेल भी होता है बहुत गुणकारी, खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
टॉप स्टोरीज़
हार्ट हेल्थ के लिए डेंडिलियन की चाय
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपे एक शोध के मुताबिक, डैंडेलियन में हाई पोटेशियम पाया जाता है। लगभग 100 ग्राम डैंडेलियन में 397 मिलीग्राम से ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है। हाई पोटेशियम होने के कारण डैंडेलियन शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, डैंडेलियन नसों को साफ करके ब्लड फ्लो को सुधारता है। ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर सही रखने से हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।
डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय बनाने की रेसिपी -Dandelion Tea Recipe in Hindi
डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको नीचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करना होगा :
- डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय बनाने के लिए एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें।
- गर्म पानी में 2 से 3 चम्मच कटी हुई सूखी सिंहपर्णी की जड़ काटकर डालें।
- सिंहपर्णी की जड़ को 5 से 10 मिनट के लिए उबालें और इसे कप में छानें।
- कप में छानने के बाद आप सिंहपर्णी की चाय का आम चाय की तरह का आनंद ले सकते हैं।
- अगर आपको सिंहपर्णी की चाय का स्वाद पसंद नहीं आ रहा है, तो इसमें शहद मिलाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः Holi 2023: होली पर खा लिया खूब मीठा और ऑयली? जानें बॉडी को डिटॉक्स करने के 5 आसान तरीके
डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसका एक निश्चित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अगर डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
Pic Credit: Freepik and Instagram