डायबिटीज से हड्डियां भी हो सकती हैं कमजोर, ये लक्षण दिखने पर बरतें सावधानी

डायबिटीज मरीज के कई अंगों के काम को प्रभावित करता है। इसका सबसे ज्यादा असर किडनी, हृदय, आंखों और मस्तिष्क पर पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज से आपकी हड्डियां भी प्रभावित हो सकती हैं? जी हां, डायबिटीज होने पर व्यक्ति की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर व्यक्ति के जोड़ों पर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं डायबिटीज कैसे आपकी हड्डियों को प्रभावित करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW

डायबिटीज का हड्डियों पर प्रभाव

डायबिटीज के मरीजों में सामान्य लोगों की तुलना में हड्डियों के फैक्चर होने का खतरा दोगुना होता है। दरअसल हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कोलेजन करता है। कोलेजन के कारण ही सामान्य टक्कर, गिरने, चोट लगने पर हमारी हड्डियां टूटती नहीं हैं। मगर जब शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो कोलेजन प्रभावित होता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:- क्या डायबिटीज रोगियों के लिए सच में फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर?

टाइप 1 डायबिटीज वालों को ज्यादा खतरा

जिन लोगों को टाइप 1 डायबिटीज होता है, उनको हड्डियां कमजोर होने का खतरा ज्यादा होता है। हड्डियां कमजोर होने के कारण ये छोटी-मोटी चोट या टक्कर से ही टूट जाती हैं। इसके सबसे ज्यादा मामले उन लोगों में देखे गए हैं, जो लंबे समय से डायबिटीज से प्रभावित हैं और लगातार इंसुलिन का प्रयोग कर रहे हैं। दरअसल टाइप 1 डायबिटीज ज्यादातर कम उम्र में ही हो जाता है, जब हड्डियों का विकास हो रहा होता है। ऐसे लोगों के ब्लड में शुगर बढ़ी होने के कारण हड्डियां अच्छी तरह मजबूत नहीं हो पाती हैं।

Buy Online: Protinex Diabetes Care Tin - 400 g , Offer Price: Rs. 587/-

क्या हैं हड्डियों की कमजोरी के लक्षण

  • जोड़ों में दर्द होना
  • जोड़ों में सूजन होना
  • छोटी-मोटी चोट से ही हड्डी टूट जाना
  • हड्डियों में लगातार दर्द रहना
  • बोन डेंसिटी कम होना

डायबिटीज के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस से कैसे करें बचाव?

अगर आप डायबिटीज का शिकार हैं, तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। शुगर वाली चीजें खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मगर इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप ऐसी चीजें खाएं, जिनसे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाएं। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कैल्शियम युक्त आहार जैसे- दूध, दही, छाछ, पनीर, दालें, हरी सब्जियां आदि खाएं। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप है। इसलिए भोर में जब धूप बहुत कड़ी न हो, तो आप कुछ समय धूप में टहल सकते हैं। टहलना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

Read More Articles On Diabetes In Hindi

Read Next

डायबिटीज में फायदेमंद है हरी मिर्च का सेवन, जानें क्‍या है इसके लाभ

Disclaimer