रिश्ते में प्यार का विश्वास का दोनों का होना जरूरी है। रिश्ते में की गई जबरदस्ती रिश्ते को कमजर और टॉक्सिक बना सकते हैं। बता दें कि कभी-कभी टॉक्सिक रिलेशनशिप के कारण व्यक्ति तनाव महसूस करता है और ऐसे रिलेशनशिप में डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ सकता है। रिलेशनशि में डिप्रेशन होने पर व्यक्ति को कई लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिश्ते में डिप्रेशन कब होता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के तरीके क्या है, इसके बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी (Dr. Chandni Tugnait, M.D (A.M.) Psychotherapist, Lifestyle Coach & Healer) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
रिश्ते में डिप्रेशन के कारण
रिश्तो में मनमुटाव तब आता है जब विश्वास और प्यार दोनों की कमी हो जाती है। तो ऐसे में दोनों के बीच में तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाता है और रिश्ते में दरार आ जाती है। इस परिस्थिति के कारण कभी-कभी व्यक्ति को डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि रिश्ते में डिप्रेशन एक दूसरे के कारण ही आए। कभी कभी व्यस्त जीवनशैली, परिवार में किसी प्रकार की मुसीबत या बातचीत की कमी के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
रिश्ते में डिप्रेशन के लक्षण
रिलेशनशिप में डिप्रेशन होने पर कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण निम्न प्रकार हैं-
1 - एक दूसरे का ख्याल ना रखना।
2 - हर वक्त चिड़चिड़ापन महसूस करना।
3 - अकेलापन महसूस करना।
4 - रिश्ते में प्यार की कमी।
5 - एक दूसरे पर विश्वास न करना।
6 - रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होना।
7 - पार्टनर से दूरी बनाना
रिलेशनशिप में डिप्रेशन से बचने के उपाय
1 - अपने पार्टनर से बात करें। ऐसे में अपने पार्टनर से बात करनी जरूरी है। इससे न केवल तनाव दूर होता है बल्कि अकेलापन भी दूर हो सकता है।
2 - रिश्तें में तनाव को दूर करने या डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में एक दूसरे को सरप्राइज देना भी आपके बेहद काम आ सकता है। इससे ना केवल रिश्ते में प्यार बढ़ेगा बल्कि अपनापन भी बरकरार रहेगा।
3 - इसके अलावा आप काउंसलर की मदद भी नहीं सकते हैं। काउंसलिंग से न केवल हल मिल सकता है बल्कि आप डिप्रेशन की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।
4 - रिश्ते को समय देना भी जरूरी है। ऐसे में आप डिप्रेशन को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है एक दूसरे को समय देना और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना। इससे ना केवल आप अकेलापन दूर कर पाएंगे बल्कि खुद को खुश भी रख पाएंगे।
5 - अरने पार्टनर को डेट पर ले जाना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि डिप्रेशन और तनाव दोनों से दूर रहें तो ऐसे में अपने पार्टनर को डेट पर लेकर जाएं। इससे न केवल आपके पार्टनर को स्पेशल फील होगा बल्कि रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों भी बढ़ सकता है।
6 - अपनी पसंद से काम करना भी एक अच्छा विकल्प है। डिप्रेशन चाहे रिश्ते में हो या जीवन में, दोनों को दूर करने के लिए आप उस काम को अपनाएं, जिससे आपको खुशी मिलती हो। ऐसे में खाली समय में आप पेंटिंग, डांस, सिंगिंग आदि कर सकते हैं। रिश्ते में डिप्रेशन को दूर करने के लिए अपने पार्टनर के साथ अपने पसंदीदा काम कर सकते हैं जैसे- कुकिंग करना, डांस करना आदि।
7 - खुद को समय देना भी जरूरी है। रिलेशनशिप में यदि डिप्रेशन का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में सबसे पहले खुद को समय दें। खुद ही थोड़ा सा समय निकाल लें। और यह सोचें कि इसके पीछे क्या कारण है और कारणों को जानकर, उन्हें दूर करना भी आपकी जिम्मेदारी है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रिश्ते में डिप्रेशन को दूर करने से पहले कारण, लक्षण के बारे में बताना जरूरी है। वहीं ऊपर बताए गए बचाव भी आपके बेहद काम आ सकते हैं।
Read Next
सास-बहू के बीच क्यों आती है दूरी? मैरिज काउंसलर से जानें सास-बहू के झगड़ों को दूर करने के आसान टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version