Cucumber Mint Cooler Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में जिस तरह से सूरज आग उगलता है, ठीक वैसे ही शरीर का तापमान भी बढ़ा रहता है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी चीजें शरीर को ऊपरी तौर पर ठंडक दिलाती है, लेकिन शरीर की अंदरूनी गर्मी को खत्म नहीं करती है। जाहिर सी बात है जब शरीर की अंदरूनी गर्मी कम नहीं होगी, तो आपको स्किन, हेयर और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा। यही वजह है कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाली छाछ, सोडा और डिब्बा बंद जूस (Summer Drink Benefits for Summers) का ऑप्शन चुनते हैं।
बाजार में मिलने वाली इस तरह की ड्रिंक स्वादिष्ट तो होती हैं, लेकिन लंबे वक्त में जेब का बजट बिगाड़ देती हैं। इसलिए आज हम आपको कुकुंबर मिंट कूलर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। कुकुंबर मिंट कूलर एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा (Lovneet Batra) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुकुंबर मिंट कूलर की रेसिपी (Cucumber Mint Cooler Recipe) और इसके फायदों के बारे में बताया है।
इसे भी पढ़ेंः पेट की सेहत के लिए खराब माने जाते हैं ये 5 फूड्स, आज ही बनाएं दूरी
कुकुंबर मिंट कूलर की रेसिपी- Cucumber Mint Cooler Recipe
सामग्री की लिस्ट
- खीरा- 2 बड़े पीस
- पुदीने के पत्ते- 1/4 कप
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका- How to Make Cucumber Mint Cooler?
- सबसे पहले दोनों खीरे को छोटे टुकड़े या स्लाइस में काटकर अलग कर लें।
- अब एक बड़े ब्लेंडर लें और इसमें कटा हुआ खीरा, पुदीने के पत्ते और नींबू का रस डालकर पीस लें।
- आपको इस मिश्रण को तब तक पसीना है, जब तक की ये स्मूथ पेस्ट न बन जाएं।
- एक गिलास में इस मिश्रण को छलनी की मदद से छान लें।
- इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक और बर्फ के टुकड़े मिलाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
View this post on Instagramटॉप स्टोरीज़
कुकुंबर मिंट कूलर के फायदे- Health Benefits of Cucumber Mint Cooler
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने पोस्ट में गर्मी के मौसम में कुकुंबर मिंट कूलर पीने के फायदों के बारे में भी बताया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
1. शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कुकुंबर मिंट का सेवन करके शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः मिलावटी धनिया पाउडर की पहचान कैसे करें? जानें जांच करने के 3 तरीके
2. स्किन की गुणवत्ता में लाता है सुधार
गर्मी के मौसम में चेहरे पर होने पर पिंपल्स, एक्ने और व्हाइट हेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में भी कुकुंबर मिंट कूलर काफी फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है।
3. ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
खीरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम होती है, उन्हें दिन में कम से कम एक बार कुकुंबर मिंट कूलर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
4. पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
गर्मी में खीरे और पुदीने के पत्तों की ड्रिंक का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है। साथ ही, यह मल को मुलायम बनाकर पेट को आसानी से साफ करने में मदद करता है।
Pic Credit: Freepik.com