Expert

कोजी कार्डियो करने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे, जानें एक्‍सपर्ट से

कोजी कार्डियो से मोटापे के अलावा कई तरह की बीमारी को रोकने में भी मदद मिल सकती है। घर पर आसानी से की जाने वाली इस एक्सरसाइज को करने के कई फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोजी कार्डियो करने से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे, जानें एक्‍सपर्ट से


देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बढ़ते मोटापे के चलते परेशान रहते हैं। फिट रहने के लिए लोग अक्सर जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। इसके बाद भी अगर मोटापा कम नहीं होता तो कुछ लोग तो खाना-पीना बहुत हद तक कम कर देते हैं। हालांकि ऐसा करने से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। मोटापा से बहुत सी शारीरिक समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए कोजी कार्डियो काफी सहायक हो सकता है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके द्वारा जो लोग मोटापे से जूझ रहे हैं, वे आसानी से अपना वेट कम कर सकते हैं। विशेषज्ञ भी कोजी कार्डियो को करने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि यह दिमाग और शरीर को फायदा कर सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

cozy cardio benefits

कोजी कार्डियो के फायदे- Cozy Cardio Benefits  

कार्डियो के फायदे जानने से पहले आपको ये जानना होगा कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO ने भी इसे कारगर माना है। WHO के अनुसार, अगर कार्डियो एक्सरसाइज को लगातार किया जाए, तो इससे कई तरह की बीमारी रोकी जा सकती है। इससे आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर बन सकती है। साथ ही स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी बीमारी भी रोकी जा सकती है। इसके अलावा कार्डियो एक्सरसाइज द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोकने में भी मदद मिल सकती है।

क्या है कोजी कार्डियो?- What is Cozy Cardio

सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि आखिर कोजी कार्डियो क्या है। दरअसल, आजकल एक घरेलू फिटनेस ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम कोजी कार्डियो है। यह कम प्रभाव वाले व्यायाम जैसे कूदना, धीमी गति से दौड़ना आदि करते हुए आरामदायक रहने की प्राथमिकता देता है। इसे करने से शरीर के अंगों पर बहुत कम दबाव पड़ता है, क्योंकि इसे करने के लिए ज्यादा स्ट्रेंथ नहीं चाहिए होती है। यह घर पर आसानी से किसी के भी द्वारा किया जा सकता है। खासकर उन लोगों के लिए ये बेहद फायदेमंद हो सकता है जो मोटापे से परेशान हैं और अपना वेट और फैट लॉस करना चाहते हैं। कुछ लोग जिम ज्वॉइन नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग जिम का खर्चा अफोर्ड नहीं कर पाते, तो कुछ लोग हैवी वर्कआउट को करने में परेशान होते हैं। ऐसे लोगों के लिए कोजी कार्डियो बढ़िया विकल्प है।  

इसे भी पढ़ें- लोगों के बीच क्यों बढ़ रहा है वेट लॉस के लिए कोजी कार्डियो का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

कार्डियो एक्सरसाइज कौन सी होती है?- Types of Cozy Exercises

कूदना- Jumping

कार्डियो एक्सरसाइज में कूदना यानी जंपिंग शामिल है। आप बेहद धीमी गति से एक जगह खड़े होकर जंपिंग कर सकते हैं। 

दौड़ना- Running

मोटापा कम करने के लिए आप एक जगह खड़े होकर धीमी गति से दौड़ सकते हैं।

साइकिलिंग- Cycling 

इसके द्वारा भी आसानी से वजन कम हो सकता है। इसके लिए आप दिन में 15 से 20 मिनट के लिए साइकिलिंग कर सकते हैं।

हाफ स्क्वाट- Half Squat

इस एक्सरसाइज में पैरो को खोलें और नीचे की ओर बैठें व दोबारा खड़े हो जाएं। लागातर इस एक्सरसाइज को करने से मोटापा कम हो सकता है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए रोज पिएं ये खास जूस, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer