चाहे बच्चे हों या बड़े, ध्यान केंद्रित करने में समस्या अक्सर कई लोग अनुभव करते हैं। बच्चों को पढ़ाई करते समय इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है। बड़ों को अपने काम के समय या ऑफिस में, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आती है। हालांकि, लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ खास नहीं करते हैं। कभी-कभी, ये एक गंभीर समस्या हो सकती है और एकाग्रता की समस्या इसका एक लक्षण है। ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आना, एक न्यूरोलॉजिकल विकार का संकेत हो सकता है। यहां हम आपको न्यूरोलॉजिकल विकार (disorder) के लक्षण और उपचार के बारे में बताएंगें।
एकाग्रता की समस्या का कारण
टॉप स्टोरीज़
- ठीक से ध्यान केंद्रित करने में कई लोग नाकाम रहते हैं और इस वजह से उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
- कभी-कभी लोग भावनात्मक तनाव या शारीरिक थकान महसूस करते हैं, जो इसके लिए जिम्मेदार है।
- कई बार यह शरीर में हार्मोनल बदलाव का परिणाम होता है, जैसे कि गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं में अवसाद और शारीरिक बदलाव देखे जाते हैं।
- जब एकाग्रता की समस्या ज्यादा डिग्री में अनुभव की जाता है, तो यह एक गंभीर मनोवैज्ञानिक स्थिति का कारण हो सकती है। जिसे तंत्रिका संबंधी विकार (Neurological disorder) कहा जाता है।
- ये बड़ों और बच्चों दोनों को प्रभावित करता है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए, तो न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एक गंभीर खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: टीबी फैलने का कारण क्या है? जानें इसे डायग्नोज करने के उपाय
न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर
न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर आमचतौर पर मस्तिष्क को प्रभावित करता है, और दिमाग पर जोर डालने वाले कामों में परेशानी पैदा करता है। सुनने, देखने, समझने में परेशानी पैदा होती है और ध्यान केंद्रिक करने वाले भाग गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। ये स्पाइनल कोर्ड को भी खराब कर सकता है। किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम हो जाना या एकाग्रता शक्ति का कम हो जाना, न्यूरोलॉजिकल विकारों के कई लक्षणों में से एक है।
न्योरोलॉजिकल डिसऑर्डर के कारण
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई इसका प्रमुख कारण हो सकता है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे- जीवन-संबंधी मुद्दे, पोषण-संबंधी कारण, बच्चे के जन्म के दौरान परेशानियां, किसी तरह का इन्फैक्शन, जीन्स संबंधी परेशानियां और पर्यावरण में बदलाव। न्यूरोलॉजिकल विकार के लिए कई अन्य परेशानियां जिम्मेदार हो सकती है, जबकि ध्यान केंद्रित करना एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। कुछ लोगों में इसके लक्षण शारीरिक कठिनाइयों से संबंधित हो सकते हैं। जैसे कि चलने में समस्या आना, बोलने या देखने में कठिनाई, आदि।
इसे भी पढ़ें: थायराइड होने पर न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, आपके लिए हानिकारक हैं ये
एकाग्रता की समस्या से बचाव
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई का अर्थ है, सोचने या काम करने की क्षमता कम हो जाना। एक बार जब न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर को पहचान लिया जाता है, तो डॉक्टरों द्वारा कई ट्रीटमेंट विकल्प अपनाए जाते हैं। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से निपटने के लिए, चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली दवाओं और उपचार की आवश्यकता हो सकती है। हालाँकि, कुछ सुझाव हैं जो आपको अपने ध्यान में रखने चाहिए, जैसे कई कामों को एक साथ न करना, एक काम पर ध्यान केंद्रित करना और एक समय पर एक विचार करना। अपने कामों को छोटे भागों में बांट लेना एक बेहतर विकल्प है, ये ध्यन केंद्रित करने में कारगर साबित हो सकता है। यदि ये समस्या ज्यादा परेशानी पैदा करती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi