मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडी फुहारे लेकर आता है वहीं दूसरी ओर ये मौसम बीमारी की जड़ भी बनता है। गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून में भला कौन आनन्दित नहीं होना चाहेगा। हममें से ज्यादातर लोग चिलचिलाती गर्मी की मार के बाद स्फूर्तिदायक महसूस करना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून की बारिश हमारे जीवन पर कहर बरसाने के लिए अपने साथ अनेक प्रकार के रोग लेकर आती है। इसलिए इस मौसम में सुरक्षित रहकर इसका आनंद लेने क लिए आपको इन बीमारियों और उन्हें रोकने के उपायों के बारे पूरी तरह से अवगत होना चाहिए। आज हम आपको इस मौसम में बच्चों को स्वस्थ रखने की टिप्स बता हरे हैं।
पानी या पानी युक्त चीजें
हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। अब आप समझ सकते हैं कि शरीर के विकास में पानी का कितना महत्व है। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पिलाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि बरसात में पानी बहुत गंदा आता है और बच्चों कर इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए उन्हें साफ या कह सकते हैं कि उबला हुआ पानी पिलाएं। इसके साथ ही तरल पदार्थ जैसे सूप, जूस, छाछ, दूध आदि का सेवन करवाना चाहिए। कुछ मौसमी फल जैसे आम, नाशपाती, अमरुद और टमाटर आदि में भी पानी की मात्रा होती है इसलिए बरसात में इनका सेवन भी बहुत फायेदमंद होता है। इसके साथ ही बच्चे को फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ देने चाहिए जिससे बच्चे में पानी की कमी ना हो।
इसे भी पढ़ें : इंडियन सुपरफूड है गाय का घी, रोजाना 2 चम्मच खाने से मिलते हैं 10 फायदे
टॉप स्टोरीज़
अनार का जूस
अनार औषधीय गुणों से भरपूर फल है। यह बच्चों के पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानसून के मौसम में खासकर बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है। इसलिए बीमारी से बचने और बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें अनार का जूस पिलाएं। अनार में भारी मात्रा में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी करते हैं। अनार में पाया जाने वाला एंटीआॅक्सीडेंट सबसे ज्यादा ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। एक शोध के अनुसार जो बच्चे नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करते हैं उनका दिमाग काफी तेज होता है।
ऐलोवेरा जूस
ऐलोवेरा को अगर धरती का अमृत कहा जाए तो शायद अतिश्योक्ति नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐलोवेरा में इतने गुण होते हैं जो हमें आंतरिक रूप से फिट रखने के साथ ही बाहरी रूप से भी फिट रखता है। ऐलोवेरा में 10 तरह के विटामिन्स, 30 प्रकार के एंजाइम्स और काफी मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं। ये सभी चीजें बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐलोवेरा का जूस पीने वाले बच्चों की मैमोरी बहुत तेज होती है। जिन बच्चों को भूलने की बीमारी होती है उनके लिए भी ऐलोवेरा का जूस बहुत फायदेमंद है। क्योंकि ऐलोवेरा के जूस का स्वाद बहुत अजीब होता है और यह अक्सर बच्चों को पसदं नहीं आता है। इसलिए जब भी इसे बनाएं इसमें थोड़ा अमरूद या लीची को भी मिलाएं।
इसे भी पढ़ें : खाने-पीने के शौकीनों को लिवर की इस बीमारी का होता है ज्यादा खतरा
नारियल पानी
नारियल पानी में स्वास्थ्य लाभों के साथ ही अद्भुत कूलिंग गुण भी होते है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स और आवश्यक खनिज से भरपूर होने के कारण शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह बच्चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यदि बच्चा किसी मौसमी बीमारी का शिकार हो गया है तब भी आप उन्हें नारियल पानी पिला सकती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet and Nutrition In Hindi