मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है कैनबिस का उपयोग: शोध

हाल में हुए एक अध्‍ययन में पाया गया है कि कैनबिस या भांग महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों के प्रबंधन में मददगार है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है कैनबिस का उपयोग: शोध

कैनबिस को भांग के पौधे से तैयार किया जाता है, हालांकि इसका उपयोग एक ड्रग्‍स के साथ-साथ एक औषधी के रूप में भी किया जाता है। कैनबिस को कई नामों से जाना जाता है, जिसमें भांग, गांजा, मारिजुआना आदि नामों से पुकारा जाता है। कैनबिस भांग का उपयोग आपकी शारीरिक और मानसिक दोनों समस्‍याओं के लिए किया जाता है। लेकिन हाल मे हुए एक अध्‍ययन से पता चलता है कि कैनबिस या भांग का उपयोग महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों के प्रबंधन में भी किया जाता है। इस नए अध्‍ययन से यह संकेत मिलता है कि महिलाओं की बढ़ती संख्या या तो भांग का उपयोग कर रही है या इसे कष्टप्रद रजोनिवृत्ति के लक्षणों के प्रबंधन के लिए उपयोग करना चाहती है। आइए यहां इस रिसर्च के बारे में विस्‍तार से जानें। 

Cannabis

क्‍या कहती है ये नई रिसर्च? 

द नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसाइटी की 2020 की वार्षिक बैठक के दौरान इस नए अध्‍ययन के परिणाम प्रस्‍तुत किए गए। जिसमें उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में 232 महिलाओं (उम्र, 55.95 y) के नमूने में, जिन्होंने मिडलाइफ़ वुमन वेटरन्स हेल्थ सर्वे में भाग लिया, जिनमें आधे से अधिक लोगों ने हॉट फ्लैश और रात में पसीने (54 प्रतिशत), अनिद्रा (27 प्रतिशत) जैसे लक्षणों से परेशान थीं।  

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के जोखिम को 23 गुना बढ़ा सकता है रूमेटाइड अर्थराइटिस : शोध

जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि उन नमूनों में से 27 प्रतिशत ने रिपोर्ट किया कि वे वर्तमान में अपने लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए भांग का उपयोग कर रहे थे। अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रतिभागियों ने भविष्य में मेनोपॉज के लक्षणों का प्रबंधन करने के लिए भांग के उपयोग की कोशिश करने में रुचि व्यक्त की। इसके विपरीत, केवल 19 प्रतिशत ने अधिक पारंपरिक प्रकार के मेनोपॉज के लक्षणों के  प्रबंधन का उपयोग करने की सूचना दी, जैसे कि हार्मोन थेरेपी।

Cannabis Use For Menopause

मेनोपॉज के लक्षणों के प्रबंधन में मददगार है कैनबिस 

अध्‍ययन में पाया गया है कि मेनोपॉज के लक्षणों के प्रबंधन के लिए कैनबिस का उपयोग अक्सर हॉट फ्लैश और रात के पसीने की रिपोर्ट करने वाली महिलाओं में किया जाता था। इस तरह का उपयोग उम्र, सामाजिक आर्थिक स्थिति या मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों में भिन्न नहीं था।

इसे भी पढ़ें: पकाया हुआ गाजर भी कर सकता है एलर्जिक प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर, शोध में हुआ खुलासा

अध्‍ययन के परिणाम

कैरोलिन गिब्सन, पीएचडी, एमपीएच, सैन फ्रांसिस्को वीए हेल्थ केयर सिस्टम के एक मनोवैज्ञानिक और स्वास्थ्य सेवा शोधकर्ता और अध्ययन के प्रमुख लेखक ने कहा, ''इन निष्कर्षों से पता चलता है कि मेनोपॉज के लक्षणों का प्रबंधन करने के लिए भांग या कैनबिस का उपयोग अपेक्षाकृत आम हो सकता है। हालांकि, हम यह नहीं जानते हैं कि क्या मेनोपॉज के लक्षण के प्रबंधन के लिए भांग का उपयोग सुरक्षित है या प्रभावी है या नहीं और क्या महिलाएं अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ इन फैसलों पर चर्चा कर रही हैं या नहीं। विशेष रूप से वीए में, जहां संघीय दिशानिर्देशों के तहत भांग को एक अवैध पदार्थ माना जाता है। यह जानकारी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, और इस क्षेत्र में और अधिक शोध की आवश्यकता है।”

"यह अध्ययन कुछ हद तक खतरनाक प्रवृत्ति और भावात्मक मेनोपॉज के लक्षणों के प्रबंधन के लिए भांग के संभावित जोखिमों और लाभों के सापेक्ष अधिक शोध की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।" 

Read More Article On Health News In Hindi 

Read Next

पकाया हुआ गाजर भी कर सकता है एलर्जिक प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर, शोध में हुआ खुलासा

Disclaimer